रविवार का मतलब बेशक छुट्टी से होता है, लेकिन मनोरंजन जगत एक ऐसी जगह है जहां छुट्टी के दिन भी हलचल होती रहती है। आज भी सिनेमा की दुनिया में बहुत कुछ हुआ है। शक्तिमान फिल्म में रणवीर सिंह के नाम पर मुकेश खन्ना ने बयान दिया है और मॉमी टू बी यानि आलिया भट्ट हॉलीवुड से शूटिंग करके वापस लौट आई हैं। इसके अलावा भी मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ है। आइए आपको बताते हैं।
Filmy Wrap: हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग से लौटीं आलिया और करण जौहर से सारा नाराज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
नेटफ्लिक्स पर अभिनेता रणवीर सिंह के नए शो ‘रणवीर वर्सेस वाइल्ड’ की रिलीज के साथ ही अचानक से उनके बड़े परदे पर ‘शक्तिमान’ बनने की अटकलों की खबरों का असली सच अब सामने आने लगा है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के सबसे लोकप्रिय किरदार ‘स्पाइडरमैन’ और ‘वेनम’ जैसे सुपरहीरो की फिल्में बनाने वाली सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट में अभी इस फिल्म को लेकर कोई चर्चा ही नहीं चल रही है। खुद सोनी पिक्चर्स के लोग हैरान हैं कि आखिर ये रणवीर सिंह वाली ‘शक्तिमान’ बना कौन रहा है क्योंकि इस किरदार के राइट्स तो उनके पास हैं। इस बीच, सोनी पिक्चर्स को अपनी कंपनी के बनाए किरदार ‘शक्तिमान’ के अधिकार बेचने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना ने साफ किया है बिना उनके शक्तिमान नहीं बनेगा।
Shaktimaan: रणवीर सिंह के ‘शक्तिमान’ बनने की खबर का ये है असली सच, मुकेश खन्ना बोले, मेरे बिना नहीं बनेगी फिल्म
Yash19: 'केजीएफ' स्टार यश की आगामी फिल्म के लिए बेसब्र हुए फैंस, एलान से पहले ही सोशल मीडिया पर हुई ट्रेंड
Alia bhatt: पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग से लौटीं आलिया, एयरपोर्ट पर फिल्मी स्टाइल में रणबीर को लगा लिया गले
फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा उर्फ फ्लाइंग बीस्ट को जमानत मिल गई है। यूट्यूबर को शनिवार शाम नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गौरव तनेजा अपनी पत्नी के साथ नोएडा के सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। इस दौरान वहां उनके सैकड़ों फैंस भी पहुंच गए, जिस वजह से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। पुलिस में मौके पर पहुंचकर हालात संभले और गौरव तनेजा को गिरफ्तार कर लिया था।
Gaurav Taneja: यूट्यूबर गौरव तनेजा को मिली जमानत, मेट्रो स्टेशन पर फैंस संग जन्मदिन मनाने पर हुए थे गिरफ्तार