राजी का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही आलिया भट्ट की एक्टिंग और उनके लुक्स की सभी तारीफ कर रहे हैं। इस बीच आलिया को मुंबई रेलवे स्टेशन पर बैठे किसी का इंतजार करते हुए स्पॉट किया। रेलवे स्टेशन पर आलिया हिजाब पहने और बैग लिए बेहद सिंपल कपड़ों में नजर आईं।
अब आप सोच रहे होंगे कि आलिया रेलवे स्टेशन पर क्यों गईं तो आपको बता दें कि आलिया यहां अपनी फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग के लिए पहुंची थीं। स्टेशन पर आलिया के साथ फिल्म में उनके हीरो बने रणवीर सिंह भी नजर आए। इस बीच आलिया ने ट्रेन में सफर भी किया।
आलिया मुंबई लोकल के एक स्टेशन सायन पर कुछ इस अंदाज में कैमरे में कैद हुईं। आलिया ने इस दौरान हिजाब पहन रखा है और इन तस्वीरों में आप आलिया भट्ट के चेहरे पर एक अलग तरह की दृढ़ता देख सकते हैं। तस्वीरों को देख इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में आलिया का रोल काफी संजीदा है।
बता दें कि ‘गली ब्वॉय’ 14 फरवरी 2019 को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह बतौर हीरो हैं। बता दें कि ज़ोया अख्तर के निर्देशन में बन रही ‘गली ब्वॉय’ एक स्ट्रीट रैपर की कहानी है जो अपने हुनर की बदौलत कामयाबी हासिल करता है।