आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। आलिया अभी मुंबई के जुहू इलाके में अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ रहती हैं। अब आलिया ने मुंबई में एक और आलीशान अपार्टमेंट खरीद लिया है। ये अपार्टमेंट उनके ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के कॉम्प्लेक्स में ही है।
2 of 6
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : फाइल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांद्रा स्थित वास्तु अपार्टमेंट में रणबीर कपूर सातवें मंजिल पर रहते हैं, वहीं आलिया भट्ट का अपार्टमेंट इसी टावर में पांचवें मंजिल पर है। यह अपार्टमेंट 2460 स्वायर फीट है। ये मुंबई के सबसे पॉश इलाके में बना है। यानि अब आलिया और रणबीर का पता एक ही हो जाएगा।
3 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खास बात ये है कि 12 मंजिला यह कॉम्प्लेक्स कपूर परिवार के कृष्णा राज बंगले के पास है। इस अपार्टमेंट के लिए आलिया भट्ट ने बहुत मोटी रकम अदा की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया ने ये फ्लैट 32 करोड़ रुपये में खरीदा है।
4 of 6
गौरी खान, शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आलिया भट्ट ने अपने इस नए अपार्टमेंट के इंटीरियर डिजाइनिंग की जिम्मेदारी शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को दी है। गौरी ने ही रणबीर कपूर के अपार्टमेंट का इंटीरियर डिजाइन किया था। जिसकी तस्वीरें भी उस वक्त वायरल हुई थीं।
खबरें ऐसी भी हैं कि आलिया ने अपने इस नए घर में हवन और लक्ष्मी पूजन भी कराया था। इसमें परिवार के लोगों के साथ-साथ रणबीर कपूर, करण जौहर और अयान मुखर्जी भी शामिल हुए थे। उम्मीद की जा रही है कि आलिया जल्द ही अपने इस घर में बहन शाहीन के साथ शिफ्ट हो सकती हैं।