बॉलीवुड डीवा आलिया भट्ट ने अपनी पिछली फिल्म राजी से सभी को खूब इम्प्रेस किया। फिल्म में आलिया ने एक जासूस का किरदार निभाया था। अब वो अपनी अगली फिल्म गली ब्वॉय में बिजी हैं, जल्द ही इसका प्रमोशन शुरू हो जाएगा। अभी तक फिल्म के 3 पोस्टर रिलीज किये जा चुके हैं। फिल्मों के अलावा आलिया, रणबीर कपूर से अपने अफेयर को लेकर भी लगातार चर्चा में हैं।
आलिया ने पहली बार रणबीर के साथ कबूली रिश्ते की बात, बोलीं- 'वो अचीवमेंट नहीं, बल्कि मेरी...'
दोनों के रिश्ते पर पहली बार तब खुलकर बात की जानें लगी जब सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन पार्टी में आलिया और रणबीर साथ में पहुंचे। बाद में एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने कबूल भी किया कि हां वो रिलेशनशिप में हैं हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। अब आलिया ने एक इंटरव्यू में ऐसा कुछ कहा है जो उनके रिश्ते पर मुहर लगाती है।
हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा कि 'मुझे बिल्लियों से बहुत प्यार है और मैं खुद भी बिल्लियों की तरह ही हूं। मैं हमेशा दिल से महसूस करती हूं और वही करती हूं जिस पर यकीन करती हूं।' बता दें कि आलिया ने कई बिल्लियां पाल रखी हैं जिसकी तस्वीरें वो आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on
आलिया से जब रणबीर कपूर के साथ रिलेशन पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'मैं अपनी निजी जिंदगी पर पूरी ईमानदारी से फोकस करती हूं। मैं इस पर बोलना पसंद नहीं करती। इस तरह की बातों से मुझ पर कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन मुझे इस तरह निजी जिंदगी पर बात करना पसंद नहीं है क्योंकि इससे आपका ध्यान भटकता है। यह रिश्ता एक उपलब्धि की तरह नहीं है बल्कि जिंदगी का हिस्सा है।'
आलिया ने आगे कहा कि 'जो कुछ भी है वो बहुत खूबसूरत है। फिलहाल जैसा चल रहा है मैंने सबकुछ वैसे ही छोड़ रखा है। आप कह सकते हैं कि यह कुछ-कुछ वैसा ही है जैसे मेरी जिंदगी में मेरी बिल्ली है। जिसकी मैं हमेशा सुरक्षा करना चाहती हूं और वो एडवर्ड (आलिया की बिल्ली) की तरह अभी सोशल मीडिया पर आने के लिए तैयार नहीं है।
