कुछ दिन पहले ऐसी खबर आई थी कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने मुंबई के जुहू इलाके में अपने सपनों का घर खरीद लिया है। इस घर की कीमत 13 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही थी। इस खबर के आते ही हर कोई यह जानना चाहता था कि आलिया का आलीशान घर अंदर से कैसे दिखता है। अब आपका यह इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि आलिया ने फैंस के लिए अपने घर के अंदर का लुक खुद शेयर किया है।
आलिया भट्ट के नए घर की Inside तस्वीरें Leak, आलीशान फ्लैट की कीमत 13 करोड़ से भी ज्यादा
घर के वीडियो को आलिया भट्ट ने यूट्यूब पर अपने चैनल पर शेयर किया है। इस वीडियो में आलिया भट्ट फैंस को अपना घर दिखा रही हैं। साथ ही बता रही हैं कि घर में शिफ्ट करना कितना मुश्किल होता है। वीडियो में आलिया की बहन शाहीन और मां सोनी राजदान भी नजर आ रही हैं।
वीडियो में आलिया अपने घर को सजाते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आलिया के किचन से लेकर बेडरूम और लिविंग रूम नजर आ रहा है। इस वीडियो में आलिया अपने नए घर को लेकर काफी खुश हैं। आलिया ने बताया कि वह शुरुआत में अकेले नए घर में शिफ्ट होने वाली थीं लेकिन मेरी बहन ने पार्ट टाइम मेरे साथ और पार्ट टाइम पेरेंट्स के साथ रहने का फैसला लिया है।
वीडियो में आलिया के अलावा उनकी बहन शाहीन भी घर सजाने में उनका साथ देते हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में आलिया का घर काफी सुंदर लग रहा है। वीडियो को देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि इस घर की छोटी से छोटी चीज पर आलिया ने काफी ध्यान दिया है। खास बात है कि आलिया ने नया घर खरीदने के बाद वैनिटी वैन भी खरीदी थी। आलिया ने वैनिटी वैन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
A post shared by Latest 24x7 (@latest_24x7) on
खास बात यह है कि आलिया के इस नए चलते फिरते घर को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है। वैनिटी वैन की तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन भी दिया था। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए आलिया ने लिखा - 'मेरे नए चलते फिरते घर की तस्वीर..गौरी खान।' ऐसा पहली बार नहीं है कि गौरी खान ने किसी सेलिब्रिटी के लिए वैनिटी वैन डिजाइन की हो। इससे पहले गौरी खान करण जौहर के टेरिस और रणबीर कपूर के नए घर का इंटीरियर भी डिजाइन कर चुकी हैं।