क्यूट अभिनेत्री आलिया भट्ट इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से भी एक हैं। उन्होंने अब तक कई हिट फिल्में दी हैं और कई बड़े कलाकारों के साथ काम भी किया है। वहीं, अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का क्रेज देखते ही बनता है। आलिया भी अपने फैंस को निराश नहीं करतीं। वो तस्वीर, वीडियोज और लाइव सेशन के माध्यम से यूजर्स का मनोरंजन करती रहती हैं। तभी तो एक्ट्रेस कोई भी पोस्ट करती हैं तो वो चंद मिनटों में वायरल हो जाती है और लाखों लाइक्स भी मिलते हैं। अभिनेत्री आजकल अपने लव अफेयर को लेकर खूब सुर्खियों में रह रही हैं। रणबीर कपूर के साथ उनके रिश्ते जगजाहिर हैं। अक्सर दोनों एक साथ नजर आते हैं। फैंस भी इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। इस बीच आलिया के एक लाइव सेशन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसपर फैंस मजे ले रहे हैं। इस वीडियो पर लगातार सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है।
वीडियो वायरल: आलिया के लाइव सेशन में दिख गए शर्टलेस रणबीर! यूजर्स पूछ रहे सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Thu, 20 May 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन