{"_id":"5e60be9e8ebc3ec7b610e65b","slug":"alia-bhatt-has-ranbir-kapoor-photo-on-her-phone-screen-saver","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परवान चढ़ रहा है रणबीर- आलिया का प्यार! मोबाइल फोन पर दिखा अभिनेता का स्क्रीन सेवर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
परवान चढ़ रहा है रणबीर- आलिया का प्यार! मोबाइल फोन पर दिखा अभिनेता का स्क्रीन सेवर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 05 Mar 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आलिया, रणबीर
- फोटो : Social Media
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों खूब चर्चाओं में बने हुए हैं। दोनों के अफेयर की चर्चाएं जमकर फैल रही हैं। यहां तक कि उनकी शादी की खबरें भी जोरों पर हैं। आलिया और रणबीर को अक्सर साथ में देखा जाता रहा है। हर पार्टी और फंक्शन में आलिया और रणबीर साथ ही दिखाई देते हैं। दोनों का प्यार कितना परवान चढ़ रहा है इसकी बानगी हाल ही में देखने को मिली।
2 of 5
ranbir kapoor alia bhatt
- फोटो : social media
आलिया और रणबीर के अफेयर की खबरें खूब लाइम लाइट बटोरती हैं। दोनों अक्सर साथ में भी स्पॉट किए जाते हैं। हालांकि दोनों ने आज तक इस बारे में कभी कोई बात नहीं की। लेकिन हाल ही में आलिया ने बताया है कि वो और रणबीर दोनों के लिए कितने सीरियस हैं। आलिया ने अपने प्यार का सबूत पत्रकारों के सामने दिया है।
3 of 5
आलिया, रणबीर
- फोटो : Social Media
दरअसल आलिया भट्ट हाल ही में दोस्तों के साथ स्पॉट हुईं। इस दौरान सभी की नजरें टिक गईं आलिया के मोबाइल फोन पर। आलिया ने अपने मोबाइल के स्क्रीन सेवर पर रणबीर कपूर के साथ तस्वीर लगाकर रखी है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आलिया के हाथ में मोबाइल फोन है उसकी लाइट जलती है और रणबीर और आलिया की तस्वीर दिखाई देती है।
इसे देख साफ पता चलता है कि दोनों का प्यार किस तरह से परवान चढ़ रहा है। ये वीडियो सेलिबिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की है। इस वीडियो पर रणबीर और आलिया के फैन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
Ranbir Kapoor, Alia Bhatt
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि बीते दिनों रणबीर और आलिया की शादी की भी चर्चाएं जोरों पर थीं। दोनों की शादी के कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। वहीं खबरों की मानें तो रणबीर की मां नीतू कपूर भी आलिया को बेहद पसंद करती हैं। अब फैन्स को जल्द ही इनकी शादी का इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।