बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर चर्चा में चल रही हैं। अभिनेत्री आए दिन मीडिया में स्पॉट होती रहती हैं। हालांकि, आलिया मीडिया के सामने काफी सोच समझकर ड्रेसअप होकर आती हैं, लेकिन फिर भी उनसे काफी बड़ी गलती हो गई, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
Alia Bhatt: 'स्पीक अप फॉर एनिमल्स' प्रिंट की टी-शर्ट पहनने पर ट्रोल हुईं आलिया, लोग ने बताया हिप्पोक्रेट
यह कोई पहली बार नहीं है, जब अभिनेत्री इस तरह ट्रोल हो रही हैं। इससे पहले आलिया अपनी जनरल नॉलेज को लेकर भी ट्रोल्स का शिकार हो चुकी हैं। एक शो में उनसे देश के नेताओं को लेकर सवाल किया गया था, इसपर आलिया ने गलत जवाब दिया था। हालांकि, गुजरते वक्त के साथ अभिनेत्री ने इसमें काफी सुधार किया है, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद वह एक बार फिर लोगों के तंज का शिकार हो गई हैं।
Allu Arjun Birthday: इन 10 फिल्मों ने बनाया अल्लू अर्जुन को पैन इंडिया सुपरस्टार, हिंदी डब पर करोड़ों लट्टू
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की गिनती स्मार्ट एक्ट्रेसेस में की जाती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने पति संग रणबीर कपूर संग मीडिया में स्पॉट की जाती हैं। हाल ही में, सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर यूजर्स उन्हें हिप्पोक्रेट कहकर उनपर तंज कस रहे हैं। दरअसल, वायरल इस वीडियो में आलिया एयरपोर्ट पर 'स्पीक अप फॉर एनिमल्स' प्रिंट की टी-शर्ट पहने हैं और अपने दूसरे हाथ में लेदर का बैग लिया हुआ है।
Preity Zinta: कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंचीं प्रीति जिंटा, साझा किया वीडियो
आलिया की इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘एक तरफ तो मैम ज्ञान दे रही हैं और वहीं, दूसरी तरफ जानवरों के प्रति अपना प्रेम भी साफ जाहिर कर रही हैं। इस दोहरेपन के लिए मैम को मेरा सलाम।’ दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यहां एनिमल से मतलब रणबीर कपूर की फिल्म से है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘ऑड डे पर जानवरों की सुरक्षा की बात और ईवन डे पर लेदर का बैग।’
आपको बता दें कि आलिया अपनी आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लेकर बिजी हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे। बताते चले कि आलिया गली बॉय के चार साल बाद रणवीर के साथ फिल्म में नजर आएंगी। यह फिल्म 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।