आलिया भट्ट बॉलीवुड की सर्वाधिक चर्चित अदाकाराओं में शुमार हैं। पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से लेकर आलिया ने राजी, गली बॉय, गंगूबाई काठियावाडी, डार्लिंग्स जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है। आलिया फिल्मी परिवार से आती हैं। पिता महेश भट्ट मशहूर फिल्म निर्माता हैं, तो मां सोनी राजदान अभिनेत्री। फिल्मी घराने से होने के बावजूद आलिया भट्ट बचपन में अपने माता-पिता की फिल्में नहीं देखा करती थीं। इस बात का खुलासा हाल ही में खुद आलिया ने किया है।
Alia Bhatt: बचपन में मम्मी-पापा की फिल्में नहीं देखा करती थीं आलिया भट्ट, खुद बताई वजह
आलिया भट्ट का कहना है कि वह अपने पेरेंट्स की फिल्में नहीं देखा करती थीं। इसकी बजाय उन्हें अपनी बहन पूजा भट्ट की फिल्में देखना खूब पसंद रहा। आलिया भट्ट ने अपने बचपन में फिल्में देखने की आदतों का खुलासा किया। इस दौरान अभिनेत्री ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो, मैं बचपन में बहुत संवेदनशील थी और मैं फिल्मों को बहुत गंभीरता से लेती थी। मैं अपनी मां को खिड़की से बाहर धकेलते हुए या उनके दुख को नहीं देखना चाहती थी। यह मेरे लिए तकलीफ वाली चीज थी, जिससे मैं नहीं जुड़ना चाहती थी'।
आलिया ने बताया कि उन्हें अपने पिता महेश भट्ट की फिल्में भी उस दौरान अपनी उम्र के हिसाब से काफी गहरी लगा करती थीं। आलिया ने खुलासा किया कि वह अपनी बहन पूजा भट्ट की फिल्में बार-बार देखा करती थीं। खासकर पूजा की रोमांटिक फिल्में उन्हें काफी पसंद आती थीं। उन्होंने कहा, 'उन प्यारी रोमांटिक फिल्मों को मैं देख सकती थी'।
Bollywood Celebs: बॉलीवुड में डांवाडोल हुआ करियर तो साउथ में अवसर तलाश रहे ये सितारे, बदलाव से मचाएंगे धमाल
आलिया भट्ट ने बचपन में अपनी एक्ट्रेस बनने की ख्वाहिश के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया, 'मैं टेलिविजन पर जो भी देखा करती थी, मुझे पसंद आता था। लोगों का डांस करना, एक-दूसरे की तरफ मुंह बनाना। मैं भी सोचा करती थी कि एक दिन इस टेलिविजन बॉक्स के अंदर दिखना अच्छा रहेगा।'
Bollywood Movies: इस साल बाप-बेटे के रिश्तों पर बनी फिल्मों की है जबर्दस्त धूम, यह रही पूरी लिस्ट
आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह बीते दिनों रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थीं। इसके अलावा 'हार्ट ऑफ स्टोन' के जरिए उन्होंने हॉलीवुड में भी डेब्यू किया है। आलिया जल्द ही वासन बाला द्वारा निर्देशित फिल्म 'जिगरा' में नजर आएंगी। जिगरा में आलिया भट्ट न सिर्फ एक्टिंग करने वाली हैं बल्कि इसे प्रोड्यूस भी करने वाली हैं। वह करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस करेंगी।
Chandu Champion: कार्तिक आर्यन ने की 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग खत्म, कश्मीर में आइस बाथ लेते हुए दिया अपडेट