आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच वह लगातार फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। आलिया अपने पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग के लिए लंदन गई हुई थीं। अब वह शूटिंग पूरी करके भारत लौट आई हैं। रविवार की सुबह उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अपनी पत्नी को रिसीव करने के लिए खुद रणबीर कपूर एयरपोर्ट पहुंचे थे। वह कार में बेसब्री से आलिया का इंतजार करते नजर आए।
2 of 4
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आलिया भट्ट जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर आईं तो रणबीर कपूर को देखते ही खुशी से चिल्लाने लगीं। उनके चेहरे के हावभाव देखकर लगा शायद उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि रणबीर कपूर खुद उन्हें पिक करने एयरपोर्ट पर आए हैं। रणबीर का पहले से कार में मौजूद होना मानो आलिया के लिए कोई सरप्राइज था। पति का दीदार करके आलिया की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह जोर से चिल्लाईं, 'बेबी....'। इसके बाद वह कार में जाकर उनके गले से लिपट गईं। इस दौरान रणबीर और आलिया की वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
3 of 4
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकलीं पैपराजी ने भी खूब जोर-जोर से 'बधाई हो, बधाई हो...' कहना शुरू कर दिया। इस पर आलिया ने उनका शुक्रिया अदा किया। आलिया बाकायदा हाथ जोड़कर फैंस का अभिभावदन करती नजर आईं। बता दें कि आलिया का एयरपोर्ट लुक भी काफी चर्चा में है। इस दौरान उन्होंने ब्लैक पैंट व्हाइट टॉप और ओवरसाइज व्हाइज ओपन शर्ट पहनी हुई थी। इस दौरान आलिया ने मास्क लगाया हुआ था।
4 of 4
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया को लेने एयरपोर्ट पहुंचे रणबीर कार में बैठे नजर आए। इस दौरान उन्होंने कार में बैठे हुए ही फोटोग्राफर्स को हाथ हिलाकर हैलो कहा। पैपराजी ने रणबीर की फोटो क्लिक कीं। रणबीर के काम की बात करें तो इन दिनों वह फिल्म 'शमशेरा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म आगामी 22 जुलाई 2022 को रिलीज होगी।