{"_id":"5d0b3a488ebc3e1a765ca5ef","slug":"alia-bhatt-and-ranbir-kapoor-spot-together-for-brahmastra-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक जैसे कपड़ों में स्पॉट हुए रणबीर और आलिया, तबीयत ठीक होने पर फिर से काम में जुटीं एक्ट्रेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक जैसे कपड़ों में स्पॉट हुए रणबीर और आलिया, तबीयत ठीक होने पर फिर से काम में जुटीं एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
Link Copied
आलिया भट्ट पिछले दिनों तबीयत खराब होने की वजह से अचानक शूटिंग बीच में छोड़ मुंबई वापस आ गई थीं। उनके साथ रणबीर कपूर भी थे। फिल्म के कुछ सीन शूट होने बाकी थे। ऐसे में अब जब आलिया ठीक हो गई हैं तो वो दोबारा काम में जुट गई हैं।
Trending Videos
2 of 5
alia bhatt, ranbir kapoor
- फोटो : social media
आलिया और रणवीर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। खास बात ये है कि इस दौरान दोनों ने मैचिंग कलर के कपड़े पहने थे। आलिया और रणबीर दोनों ने व्हाइट कलर को चुना। आलिया ने लैपटॉप ले रखा था तो वहीं कुछ तस्वीरों में रणबीर फोन में बिजी दिखे।
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को शूटिंग के दौरान अचानक आलिया के पेट में दर्द होने लगा था। आलिया शूटिंग जारी रखना चाहती थीं लेकिन फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने पैकअप करने का फैसला कर लिया। इस दौरान एक गाना शूट होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
करण की पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप रही हैं जिसके बाद वो ब्रह्मास्त्र पर काफी ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने फिल्म में कुछ नए सीन डालने को कहा है और इसे उत्तर भारत से जोड़ने के लिए इसकी पटकथा में फेरबदल भी किया है। ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पूरी हो चुकी थी और इसका पोस्ट प्रोडक्शन भी जारी था। इससे पहले फिल्म के कलाकारों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने प्रयागराज में हुए कुंभ में फिल्म का लोगो भी जारी किया।
विज्ञापन
5 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : viral bhayani
ब्रह्मास्त्र के अलावा आलिया भट्ट के पास संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाल्लाह है। इसमें पहली बार वो सलमान खान के साथ दिखेंगी। आलिया भट्ट साल 2005 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन तब उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। उस वक्त आलिया मात्र 9 साल की थीं। इस फिल्म में आयशा कपूर ने रानी मुखर्जी के बचपन का किरदार निभाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।