बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान इन दिनों अपने चैट सेशन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। शाहरुख ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट के जरिए फैंस के कई सवालों के मजेदार जवाब दिए। इसी बीच अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी अभिनेता के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। जिसपर अभिनेत्री के ब्वॉयफ्रेंड अली फजल ने मजेदार कमेंट कर उनकी खूब टांग खिंचाई की है।
2 of 5
ऋचा चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल, ऋचा चड्ढा ने शाहरुख के सेशन के दौरान एक ट्वीट किया है और उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। ऋचा ने लिखा मैंने होली पर आपकी और आपकी पत्नी के साथ डांस करते हुए वीडियो देखी। मुझे लगता है कि हम अच्छे दोस्त बन सकते हैं, बल्कि हमें एक साथ कॉलेज में होना चाहिए था। यह मेरा सवाल नहीं है केवल मन की बात बता रही हूं। ऋचा के इस ट्वीट पर अली फजल ने भी मजेदार कमेंट किया है।
3 of 5
ऋचा चड्ढा और अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
अली ने लिखा, 'बस भी कीजिए... जरा घर आ जाइए... आज मैंने आपका पसंदीदा खाना बनाया है।' अली के इस ट्वीट के बाद फैंस कई तरह की अटकलें लगा रहे हैं। कुछ का तो कहना है कि साफ साफ इनकी जलन दिख रही है। हालांकि ऋचा और अली का यह ट्वीट इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
4 of 5
अली फजल और ऋचा चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अली और ऋचा की जोड़ी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। बीते वर्ष भी दोनों अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में रहे थे लेकिन कोरोना का प्रकोप देखते हुए दोनों ने अपनी शादी को टाल दिया था। इसपर अभिनेत्री ने कहा था कि वह अपने सभी प्रियजनों की उपस्थिति में अपनी शादी को अंजाम देना चाहते हैं।
5 of 5
अली फजल, ऋचा चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अली फजल लंबे समय से अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने शादी करने का फैसला भी किया लेकिन इनकी शादी टल गई। अब दोनों के साल 2021 में शादी करने की खबरें सामने आ रही हैं। ऋचा और अली की लव स्टोरी भी काफी खास रही है। अली ने ऋचा को शादी के लिए मालदीव्स में प्रपोज किया था।