बाइक रेसिंग, स्टंट्स, एक्शन और बड़ी चोरियां। इस समीकरण को सुन बच्चा-बच्चा बता देगा कि हम फिल्म 'धूम' की बात कर रहे हैं। लोगों को दिवाना बना देने वाली इस फ्रेंचाइजी की तीन पार्ट के बाद अब चौथे किस्त की सुगबुगाहट तेज हो गई है। जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और आमिर खान के बाद 'धूम' प्रेंचाइजी से अक्षय कुमार के जुड़ने की खबरें इन दिनों मीडिया में चल रही हैं। हालांकि अब यह साफ हो गया है कि अक्षय ने इस फिल्म को साइन नहीं किया है और ऐसी सारी चर्चाएं, अफवाह से अधिक कुछ भी नहीं है।
2 of 4
Akshay Kumar
- फोटो : social media
पिछले साल अक्टूबर महीने में भी ऐसी चर्चा तेज हो गई थी कि 'धूम 4' को अक्षय का साथ मिलने जा रहा है लेकिन यशराज बैनर से सीधे तौर पर इससे इनकार कर दिया था। उन्होंने साफ कह दिया था कि अभी तक उन्होंने ऐसी कोई भी योजना नहीं बनाई है। 'धूम' यशराज फिल्म्स के लिए काफी महत्वपूर्ण फ्रेंचाइजी है।
3 of 4
Akshay Kumar
- फोटो : Social Media
पिछले कुछ समय से 'धूम' से अक्षय के जुड़ने और अभिषेक बच्चन या उदय चोपड़ा के फिल्म का साथ छोड़ने पर यशराज ने यह कहकर पूर्ण विराम लगा दिया है कि अभी 'धूम 4' की स्क्रिप्ट को लेकर किसी भी तरह की तैयारी शुरू नहीं हुई है। पिछले साल इस तरह की भी चर्चा सामने आई थी कि सिद्धार्थ आनंद निर्देशित और ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'वॉर' को 'धूम 4' के नाम के साथ रिलीज किया जा सकता है। वहीं फिल्म में नकारात्मक किरदार निभाने के लिए शाहरुख खान का नाम भी सामने आ चुका है।
4 of 4
Dhoom 3
- फोटो : amar ujala mumbai
गौरतलब है कि धूम की पिछली पार्ट 'धूम 3' साल 2013 में रिलीज हुई थी। शुरुआती दोनों फिल्मों की तरह यह फिल्म भी लोगों द्वारा खूब पसंद की गई थी। इस वजह से ही पिछले सात सालों से फैंस अपनी पंसदीदा फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि यशराज फिल्म्स कब अपनी अगली फिल्म की घोषणा करता है।
पढ़ें: शराब के नशे में तपासी पन्नू ने एक शख्स को मारा 'थप्पड़', वायरल हुआ वीडियो