फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amid nayyi navelli release yami gautam arrived ayodhya janam bhoomi to seek blessing of lord rama

यामी गौतम: ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं एक्ट्रेस, बोलीं- राम लला के दर्शन करना सौभाग्य की बात

Thu, 15 Oct 2026 10:01 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 15 Oct 2026 10:01 AM IST
सार

Yami Gautam Visited Ayodhya: फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज के पहले अभिनेत्री यामी गौतम भगवान श्री राम का आशिर्वाद लेने अयोध्या पहुंचीं। जहां बातचीत के दौरान वह काफी भावुक दिखाई दीं। जानें क्या बोलीं यामी गौतम…

विज्ञापन
amid nayyi navelli release yami gautam arrived ayodhya janam bhoomi to seek blessing of lord rama
यामी गौतम - फोटो : एक्स

विस्तार

अभिनेत्री यामी गौतम अपनी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले निर्माता आनंद एल. राय के साथ अयोध्या पहुंचीं। जहां उन्होंने भगवान श्री राम का आशीर्वाद लिया। इस फिल्म में एक्ट्रेस अपने पिछले किरदारों से काफी हटकर नजर आएंगी। यह फिल्म जल्द रिलीज सिनेमाघरों में होने वाली है। 
विज्ञापन

 

अयोध्या पहुंच भावुक हुईं अभिनेत्री 
यामी गौतम ने पावन भूमि अयोध्या पहुंचने के बाद प्रभु श्रीराम और हनुमानजी की पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा ‘मेरी कामना है कि उनका आशीर्वाद पूरे परिवार पर बना रहे। जिस पावन भूमि ने प्रभु श्रीराम के आगमन के लिए 14 वर्षों तक इंतजार किया, वहां रामलला के दर्शन करना सौभाग्य की बात है। मन में कई कामनाएं रहती हैं। भगवान से यही प्रार्थना की है कि वह सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।'

विज्ञापन
Trending Videos

amid nayyi navelli release yami gautam arrived ayodhya janam bhoomi to seek blessing of lord rama
यामी गौतम - फोटो : एक्स

साड़ी में खूबसूरत दिखाई दी यामी 
यामी गौतम अयोध्या पहुंचने के दौराम काफी खूबसूरत दिखाई दीं। उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी। उनका यह आउटफिट मंदिर लुक के लिए बहुत परफेक्ट था। लाइट मेकअप से साथ हैवी झुमके एक्ट्रेस पर सुंदर लग रहे थे। वह आपनी आगामी फिल्म के शीर्षक ‘नई नवेली’ की तरह एक नई बहू की तरह दिखाई दे रही थीं।

विज्ञापन

amid nayyi navelli release yami gautam arrived ayodhya janam bhoomi to seek blessing of lord rama
यामी गौतम - फोटो : एक्स

फिल्म ‘नई नवेली’ कब होगी रिलीज?

  • फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। 
  • फिल्म में यामी गौतम धर के साथ आदिनाथ कोठारे, सुनीता राजवर और मीता वशिष्ठ भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
  • फिल्म का निर्माण आनंद एल. राय के कलर येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है। 
  • यह फिल्म मेरठ की एक परफेक्ट दिखने वाली दुल्हन की मजेदार और रहस्यमयी जिंदगी पर आधारित होगी।
  • फिल्म ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed