फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rajinikanth Film Box Office: Coolie to Jailer Robot Kabali Petta Know About Thalaiva Highest Grossing Movies

बॉक्स ऑफिस के थलाइवा: इतिहास रचती हैं रजनीकांत की फिल्में; 'जेलर 2' की रिलीज से पहले जानें पुराना रिकॉर्ड

Thu, 15 Oct 2026 08:30 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 15 Oct 2026 08:30 AM IST
सार

Rajinikanth Highest Grossing Films: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इससे पहले जानिए थलाइवा की उन फिल्मों के बारे में, जिन्होंने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया। 

विज्ञापन
Rajinikanth Film Box Office: Coolie to Jailer Robot Kabali Petta Know About Thalaiva Highest Grossing Movies
रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपरस्टार रजनीकांत ने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। 75 वर्ष की उम्र में भी वे एक्टिव हैं। आज 15 अक्तूबर को अभिनेता की फिल्म 'जेलर 2' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस अवसर पर बात कर रहे हैं, रजनीकांत की उन फिल्मों के बारे में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की। 

विज्ञापन
Trending Videos

Rajinikanth Film Box Office: Coolie to Jailer Robot Kabali Petta Know About Thalaiva Highest Grossing Movies
कुली - फोटो : सोशल मीडिया

कुली
रिलीज डेट: 14 अगस्त 2025

रजनीकांत की फिल्म 'कुली' साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 65.00 करोड़ कमाकर शुरुआत की थी। इसी साल अभिनेता को सिनेमा की दुनिया में 50 साल भी पूरे हुए। कमाई के मामले में इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, 'कुली' ने 285.01 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कारोबार 518.00 करोड़ रुपये रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajinikanth Film Box Office: Coolie to Jailer Robot Kabali Petta Know About Thalaiva Highest Grossing Movies
वेट्टैयन - फोटो : इंस्टाग्राम@LycaProductions

वेट्टैयन 
रिलीज डेट: 10 अक्तूबर 2024 

रजनीकांत की फिल्म 'वेट्टैयन' साल 2024 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 146.89 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 255.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस फिल्म को करीब 200 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया गया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

विज्ञापन

Rajinikanth Film Box Office: Coolie to Jailer Robot Kabali Petta Know About Thalaiva Highest Grossing Movies
जेलर - फोटो : सोशल मीडिया

जेलर
रिलीज डेट: 10 अगस्त 2023

फिल्म जेलर साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रजनीकांत पुलिस के पूर्व अधिकारी के रूप में दिखे थे। दर्शकों को सुपरस्टार की यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई थी। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म दुनियाभर में 604.5 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई करने में सफल रही थी। वहीं, भारत में इसने 348.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

Rajinikanth Film Box Office: Coolie to Jailer Robot Kabali Petta Know About Thalaiva Highest Grossing Movies
अन्नात्थे  - फोटो : सोशल मीडिया

अन्नात्थे 
रिलीज डेट: 4 नवंबर 2021

यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। इसने 106.77 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई 172.00 करोड़ रुपये ग्रॉस रही थी। फिल्म को 140 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फ्लॉप रही।

Rajinikanth Film Box Office: Coolie to Jailer Robot Kabali Petta Know About Thalaiva Highest Grossing Movies
दरबार - फोटो : सोशल मीडिया

दरबार
रिलीज डेट:  9 जनवरी 2020

यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी। भारत में फिल्म ने 173.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 247.80  करोड़ रुपये रहा था। इस फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपये था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औसत रही थी।

Rajinikanth Film Box Office: Coolie to Jailer Robot Kabali Petta Know About Thalaiva Highest Grossing Movies
पेट्टा (Petta) - फोटो : एक्स

पेट्टा
रिलीज डेट: 10 जनवरी 2019 

रजनीकांत की इस फिल्म का निर्देशन कार्तिक सुब्बाराव ने किया था। साल 2019 में आई इस फिल्म ने 134.60 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया। वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 232.92 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई करने में सफल रही थी। हालांकि, तमिलनाडु में यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं कर सकी थी।

Rajinikanth Film Box Office: Coolie to Jailer Robot Kabali Petta Know About Thalaiva Highest Grossing Movies
2.0 - फोटो : सोशल मीडिया

2.0
रिलीज डेट: 10 जुलाई 2018

इस फिल्म में रजनीकांत डबल रोल में नजर आए थे। साल 2018 में आई इस फिल्म का निर्देशन एस शंकर ने किया था। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसने 407.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कुल 691 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म का बजट काफी ज्यादा था, इस वजह से इसे टिकट खिड़की पर औसत घोषित किया गया था। 

Rajinikanth Film Box Office: Coolie to Jailer Robot Kabali Petta Know About Thalaiva Highest Grossing Movies
कबाली - फोटो : सोशल मीडिया

कबाली
रिलीज डेट: 22  जुलाई  2016

रजनीकांत की फिल्म कबाली का नाम भी इस सूची में शामिल है। रिलीज के बाद इस फिल्म को लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2016 की यह फिल्म वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 284 करोड़ की ग्रॉस कमाई करने में कामयाब रही। हालांकि, इस फिल्म से उम्मीदें काफी ज्यादा थी। इतनी कमाई के बावजूद भी इस फिल्म को  अंडरपरफॉर्मर ही माना गया। 

Rajinikanth Film Box Office: Coolie to Jailer Robot Kabali Petta Know About Thalaiva Highest Grossing Movies
रोबोट - फोटो : सोशल मीडिया

एन्थिरन (रोबोट)
रिलीज डेट: 01 अक्तूबर 2010 

इस फिल्म में रजनीकांत के साथ ऐश्वर्या राय भी नजर आई थीं। फिल्म में सुपरस्टार गजब का एक्शन करते हुए दिखे थे। इस फिल्म ने फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई है। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने जमकर कमाई की थी। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने 165 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 291 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसकी वजह से इसे ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया था। यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी।

Rajinikanth Film Box Office: Coolie to Jailer Robot Kabali Petta Know About Thalaiva Highest Grossing Movies
शिवाजी - फोटो : सोशल मीडिया

'शिवाजी-द बॉस'
रिलीज डेट: 15 जून 2007

रजनीकांत की यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। 'शिवाजी' ने उनकी लोकप्रियता में चार चांद जड़ दिए थे। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 153 करोड़ रुपये रहा। इसे करीब 60 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। बदा दें कि रजनीकांत की 'शिवाजी' ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली पहली तमिल फिल्म बनकर इतिहास रच दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed