फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar to unite with Arshad Warsi for Jolly LLB 3 Saurabh Shukla returns as the judge

Jolly LLB 3: अक्षय कुमार - अरशद वारसी की होगी भिड़ंत, सामने आया 'जॉली एलएलबी 3' का बड़ा अपडेट

Tue, 23 Aug 2022 03:24 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 23 Aug 2022 03:24 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar to unite with Arshad Warsi for Jolly LLB 3 Saurabh Shukla returns as the judge
अक्षय कुमार, अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया

'जॉली एलएलबी' के पहले और दूसरे भाग की सफलता के बाद, निर्माता कथित तौर पर फिल्म के तीसरी भाग पर काम कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 'जॉली एलएलबी 3' में अरशद वारसी और अक्षय कुमार की भिड़ंत होने वाली है। जी हां, पहले भाग में वकील बने अरशद वारसी और दूसरे भाग में जॉली का किरदार निभाने वाले अक्षय कुमार 'जॉली एलएलबी 3' के लिए एक साथ आने वाले हैं।

विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुभाष कपूर 'जॉली एलएलबी 3' का निर्देशन करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, "सुभाष कपूर, अक्षय कुमार और अरशद वारसी काफी समय से 'जॉली एलएलबी 3' पर काम कर रहे हैं। मेकर्स द्वारा जॉली एलएलबी 3 के लिए ऐसा प्लॉट तैयार किया गया है, जिसके लिए दोनों जॉली को साथ आना होगा। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि जॉली एलएलबी 1 और जॉली एलएलबी 2 में जज की भूमिका निभाने वाले सौरभ शुक्ला तीसरे भाग में भी वापसी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेकर्स इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर कोर्ट रूम ड्रामा का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस फिल्म में ड्रामा, थ्रिल से लेकर कॉमेडी तक विभिन्न प्रकार के जॉनर होंगे। फिलहाल स्क्रिप्ट को फिनिशिंग टच दिया जा रहा है और इसके बाद टीम प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर जाएगी। 2023 की पहली छमाही में फिल्म को फ्लोर पर ले जाने का विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन

'जॉली एलएलबी 3' के अलावा, अक्षय कुमार 'कैप्सूल गिल',' बड़े मियां छोटे मियां', मुदस्सर अजीज की आगामी कॉमेडी और धर्मा प्रोडक्शंस के साथ कुछ फिल्मों की शूटिंग करेंगे। रिलीज के लिए तैयार उनकी फिल्मों में 'राम सेतु', 'ओह माई गॉड 2' और 'सेल्फी' शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed