{"_id":"605f14548ebc3ec44635b7ed","slug":"akshay-kumar-to-play-a-magician-role-in-upcoming-movie-atrangi-re-check-here-the-first-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूरी हुई फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग, जादूगर के अवतार में नजर आए अक्षय कुमार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पूरी हुई फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग, जादूगर के अवतार में नजर आए अक्षय कुमार
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 27 Mar 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : Instagram
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग पूरी कर ली है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान और धनुष भी नजर आएंगे। इसी के चलते खिलाड़ी कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह एक जादूगर की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। साथ ही वो अपने फैंस को जानकारी दे रहे हैं कि उन्होंने अतरंगी रे के लिए शूटिंग पूरी कर ली है। अक्षय की यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई।
2 of 5
अतरंगी रे
- फोटो : Atrangi Re
तस्वीर में अक्षय कुमार एक जादूगर के किरदार में नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में ताश का बादशाह है। वह टोपी लगाए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के साथ अक्षय ने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, यह अतरंगी रे की शूटिंग का आखिरी दिन है और आनंद एल राय द्वारा तैयार किए गए इस जबरदस्त प्रोजेक्ट का इंतजार कर पाना मुश्किल हो रहा है। मेरे को स्टार सारा अली खान और धनुष का ढेर सारा आभार। वहीं उन्होंने फिल्म के लेखक हिमांशु शर्मा को टैग किया है और संगीत देने के लिए एआर रहमान का धन्यवाद किया है।
बता दें कि अक्षय कुमार की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के सबसे कामयाब और फिट एंड फाइन एक्टर्स में से एक हैं। इतना ही नहीं इन दिनों वो अपनी कई आने वाली फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त भी हैं। इस फिल्म में अक्षय का कैमियो रोल है जिसके लिए उन्होंने तगड़ी फीस चार्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मालूम हो कि आनंद एल राय की इस फिल्म के लिए पहले यह रोल ऋतिक रोशन को ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। बाद में अक्षय को यह रोल ऑफर किया गया। यह पहली बार है जब अक्षय सारा और धनुष के साथ काम करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार 'राम सेतु', 'सूर्यवंशी', 'पृथ्वीराज', 'बेल बॉटम' और 'बच्चन पांडे' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी' 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।