{"_id":"5a1b84234f1c1b59678be5bd","slug":"akshay-kumar-shares-padman-poster-full-poster-will-be-out-tomorrow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलग अंदाज में 'पैडमैन' का प्रमोशन कर रहे अक्षय, रिलीज किया आधा पोस्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अलग अंदाज में 'पैडमैन' का प्रमोशन कर रहे अक्षय, रिलीज किया आधा पोस्टर
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 27 Nov 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘पैडमैन’ का हाफ पोस्टर रिलीज हुआ है। पूरा पोस्टर आज रिलीज किया जाएगा। इस आधे पोस्टर को अक्षय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
पोस्टर की खास बात ये है कि इसमें अक्षय का आधा चेहरा ही दिखाई दे रहा है। इस पोस्टर पर लिखा हुआ है, 'सुपर हीरो है ये पगला'। अभी कुछ दिनों पहले ही फिल्म का एक और पोस्टर सामने आया था।
A surprise awaits tomorrow! PADMAN IN TWO MONTHS! @akshaykumar @sonamakapoor @radhika_apte @mrsfunnybones pic.twitter.com/nnrhgNJgE4
— PadMan (@PadManTheFilm) November 26, 2017
padman
जिसपर फिल्म की रिलीज डेट भी लिखी गई थी। पोस्टर में अक्षय कुमार साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे थे। इस फिल्म का निर्देशक आर. बाल्की कर रहे हैं। फिल्म 26 जनवरी, 2018 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
PadMan
इस फिल्म में अक्षय के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म के साथ अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रही हैं।