अभिनेता अक्षय कुमार अपने काम को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। उनकी गंभीरता की पता इस बात से चलता है कि साल में उनकी 4-5 फिल्में रिलीज हो जाती हैं, वहीं दूसरे अभिनेता एक या दो फिल्म ही कर पाते हैं। अक्षय कभी भी नए निर्देशक के साथ काम करने से भी नहीं डरते हैं। हाल ही में अक्षय ने खुलासा किया कि बड़े निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट नहीं करते हैं।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म गुड न्यूज के ट्रेलर लॉन्च पर कहा, 'मैं नए डायरेक्टर्स के साथ इसलिए काम करता हूं क्योंकि बड़े डायरेक्टर्स मुझे अपनी फिल्मों में कास्ट ही नहीं करते हैं। जब बड़े लोग आपके साथ काम नहीं करते तब आपको अपना रास्ता खुद तय करना पड़ता है।'
3 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'अगर आप बड़े पब्लिकेशन में जॉब नहीं पाते तो आप छोटे पब्लिकेशन की तरफ जाते हैं। आप ये सोचकर घर पर नहीं बैठ सकते कि वो मुझे अपनी फिल्मों में क्यों नहीं ले रहा जबकि मैं प्रतिभाशाली हूं’।
4 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : Social Media
जब अक्षय से पूछा गया कि एक समय था जब बड़े डायरेक्टर्स सिर्फ खान के साथ काम कर रहे थे? इस सवाल के जवाब में अक्षय ने कहा, 'निर्देशक उन लोगों के पास गए जो डिजर्व करते थे। ऐसा नहीं है कि उस वक्त सिर्फ खान ही थे। बल्कि कपूर्स और बाकी स्टार्स भी थे। मुझे ऐसा लगता है कि शायद मैं डिजर्व नहीं करता था। इसलिए मैंने अपने तरीके से कमाई की।'
5 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : social media
नए निर्देशकों के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए अक्षय ने कहा, 'गुड न्यूज के निर्देशक राज मेहता मेरे 21वें नए निर्देशक हैं। मेरा भी यह मानना है कि अच्छा काम करने की उनकी लालसा कई पुराने निर्देशकों से कहीं ज्यादा है। उनके लिए यह करो या मरो की स्थिति है, क्योंकि वह ऐसा सोचते हैं कि अगर उनकी फिल्म नहीं चली तो वह कहीं के नहीं रहेंगे।'
ऋतिक रोशन ने जीता 2019 के सबसे सेक्सी एशियाई पुरुष का खिताब, शाहिद कपूर और टाइगर को मिला ये स्थान