लॉकडाउन में अक्षय कुमार घर पर ही वक्त बिता रहे हैं और फैंस से घर के अंदर ही रहने की अपील कर रहे हैं। हालांकि इस बीच भी वो फिल्मों की स्क्रिप्ट सुन रहे हैं। अक्षय हमेशा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी पर खुलकर बोलते रहे हैं। ऐसे ही एक शो में पहुंचे अक्षय ने अपनी लव लाइफ पर खुलासा किया था।
2 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : Social Media
शो में अक्षय से पूछा गया था कि उन्हें बचपन में किसी से प्यार हुआ, तो उनका जवाब हां था। उन्होंने कहा कि 'जी बचपन में बिल्कुल दिल दे बैठा था।' अक्षय ने कहा कि 'हर किसी को पहला प्यार उसके टीचर में नजर आता है। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था।'
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : Social Media
अक्षय ने कहा था कि 'जब मैं सात-आठ साल का था तब मैंने अपने पास में बैठे हुए लड़के को बोला था कि यार मुझे इस टीचर से प्यार हो गया है। मुझे इनसे शादी करनी है। इसमें कोई गलती नहीं थी। होता है। स्कूल के दिनों में आप टीचर से प्यार कर बैठते हैं।'
4 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं। वो कोरोना वायरस को लेकर कभी जागरूकता फैला रहे हैं तो कभी लोगों को घरों में ही रहने की अपील कर रहे हैं। अक्षय ने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता भी दी है।
5 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
अक्षय ने लॉकडाउन की तुलना रियलिटी शो 'बिग बॉस' से की है। एक इंटरव्यू में अक्षय ने कहा- 'इस दौरान मैं किसी को बुलाता नहीं हूं। कोई आ भी नहीं सकता और ना ही आना चाहिए। टेक्नोलॉजी का फायदा उठाना चाहिए। आपने वो शो देखा है? बिग बॉस, सलमान खान का जो शो आता है? मेरे ख्याल से भगवान जो है वो बिग बॉस है और उसने बोला है कि सब अपने-अपने घर पर रहेंगे। बिग बॉस चाहते हैं तो अपने घर पर रहना पड़ता है।'
कोरोना वायरस से जंग में शाहरुख ने किया था आर्थिक मदद का एलान, अब दिया ये मैसेज