इन दिनों अपनी अकमिंग फिल्म 'पैडमैन' के प्रमोशन में बिजी अक्षय कुमार ने फिल्म 'केसरी' में सलमान के साथ काम न कर पाने पर पहली बार बयान दिया है। जब अक्षय कुमार ने सलमान खान और करण जौहर के साथ फिल्म करने की घोषणा की थी तो फैंस काफी खुश हुए थे।
सलमान खान, करण के साथ फिल्म के सह- निर्माता थे। लेकिन कुछ ही समय के बाद सलमान इस प्रोजेक्ट से पीछे हट गए। सलमान के इस फिल्म से हटने के पीछे की कोई वजह साफ नहीं हो पाई लेकिन 'केसरी' से सलमान के पीछे हटने के बारे में जब अक्षय से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हां, हम ऐसा नहीं कर सके, मैं करण जौहर के साथ फिल्म बना रहा हूं और यही है।'
अक्षय ने बताया, 'इस फिल्म का शीर्षक ‘केसरी’ है और यह बनायी जा रही है। मैं जनवरी में फिल्म पर काम करना शुरू कर दूंगा। हम पैडमैन की रिलीज के बाद लगातार इसकी शूटिंग करेंगे।'
आपको बता दें कि 'पैडमैन' में अक्षय कुमार के साथ राधिका आप्टे और सोनम कपूर भी है जो अगले साल 26 जनवरी 2018 को रिलीज होगी।