{"_id":"5abf8a1a4f1c1bc1618b4ac4","slug":"akshay-kumar-praises-tiger-shroff-for-baaghi-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बागी 2 देखने के बाद टाइगर के मुरीद हुए अक्षय कुमार, कह डाली इतनी बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बागी 2 देखने के बाद टाइगर के मुरीद हुए अक्षय कुमार, कह डाली इतनी बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 01 Apr 2018 08:05 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar
टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म शुक्रवार यानी 30 मार्च को रिलीज हो गई। क्रिटिक्स ने फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी टाइगर की एक्टिंग से काफी इंप्रेस हुए। बंपर कलेक्शन के साथ 'बागी 2' साल की हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन गई है। इस बीच बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने टाइगर के लिए कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुनकर न सिर्फ टाइगर के फैंस बल्कि टाइगर भी खुश हो जाएंगे।
अक्षय कुमार
हाल ही में अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 2 देखने के बाद ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है और साथ ही ये भी कहा है कि बॉलीवुड को 'टोनी जा' मिल गया है। यहां आपको बता दें कि टोनी जा इंटरनेशल लेवल पर अपने मार्शियल आट्स के लिए जाने जाते हैं वह एक्टर भी हैं और अक्षय ने टाइगर की तारीफ करते हुए उन्हें दूसरा टोनी जा बता दिया है।
Take a bow @iTIGERSHROFF 🙇
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 31, 2018
Bollywood can proudly announce that we have our very own Tony Jaa in the industry. Your action is a force to be reckoned with 👊🏽#Baaghi2 pic.twitter.com/aLTBBllqq5
Tiger Shroff
वहीं अक्षय के इस ट्वीट के बाद टाइगर ने भी तारीफों को पुल बांध दिए। टाइगर ने अक्षय कुमार के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, आपकी तारीफ बहुत मायने रखती है! लेकिन हमारे पहले एक्शन हीरो आप हैं। हम जैसे लोगों को ऐसा अवसर देने के लिए धन्यवाद।
Thank you so much sir means the world coming from you! But we had you much before me and thank you for giving guys like me an opportunity to follow after you. Lots of love ❤🙏 #theoriginal #theirreplaceable #actionman https://t.co/8FiRPRNmp2
— Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) March 31, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Baaghi 2
आपको बता दें कि फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 20 करोड़ की कमाई कर ली है। वीकेंड के अभी दो दिन बाकी हैं। उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर 50 करोड़ रुपए तक का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी। टाइगर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' से की थी। चार साल में ही टाइगर बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को टक्कर देने में कामयाब हो गए हैं।
विज्ञापन
baaghi 2
बात करें एक्शन फिल्मों की तो लगता है बागी 2 इस साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म होने जा रही है। फिल्म में टाइगर और दिशा की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म के गाने, एक्शन, रोमांस और स्टंट भी जबदस्त हैं।