भारत में फिल्मी कलाकारों के लिए उनके फैन्स में जुनून देखते ही बनता है। बॉलीवुड के सितारों को कई बार ऐसे फैन से भी रूबरू होना पड़ जाता है जो अपने पंसदीदा कलाकार से मिलने के लिए अपनी लक्ष्मण रेखा पार कर जाते हैं। हाल ही में ऐसा वाकया अक्षय कुमार से साथ हुआ है।
2 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
3 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
अक्षय कुमार ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अंकाउंट पर शेयर किया है। प्रभात ने अक्षय को बताया कि वो रोजाना 50 किमी चलते थे। उन्होंने पैदल चलकर मुंबई आना तय किया क्योंकि वो सबको अक्षय कुमार की तरह मोटिवेट करना चाहते थे कि वो फिट रहें। रोजाना चलना जरूरी है।
4 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
वीडियो में अक्षय कुमार ने प्रभात से पूछते दिख रहे हैं कि तुम्हें कैसे पता था कि मैं रविवार के दिन मिलूंगा? इस पर प्रभात ने कहा कि सर आपका फैन हूं। मुझे आपके बारे में सब पता है। संडे आप मिलेंगे। इसलिए शनिवार रात भी चलता रहा। बारिश में भीग गया लेकिन आपसे मिलना था। अक्षय ने इस फैन से खाने के लिए भी पूछा। साथ ही अक्षय ने इस फैन को दोबारा ऐसा न करने की भी सलाह दी।
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भी एक फैन अक्षय से मिलने की चाह में पहले उनके घर का पता गूगल से पता किया और बीच के किनारे से अक्षय की बिल्डिंग में दाखिल हो गया था। बाद में पुलिस को बुलाना पड़ा। बात करें फिल्मों की तो खबर है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू (PV Sindhu) की बायोपिक में उनके कोच पुलेला गोपीचंद की भूमिका अदा करेंगे। हालांकि, इस बात को लेकर अधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं दी गई है।