टॉयलेट-एक प्रेम कथा के हीरो अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म
'पैडमैन' का नया पोस्टर सामने आया है। इसमें अक्षय का बेहद अलग लुक सामने आया है।
दरअसल अक्षय की अपकमिंग फिल्म 'पैडमैन' का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। अक्षय की इस फिल्म को लेकर उनके फैंस में काफी एक्साइटमेंट दिख रही है। अपनी फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदार से दर्शकों का दिल जीतने वाले अक्षय का इस फिल्म में भी एक दम अलग किरदार है।
इस फिल्म में अक्षय एक सुपरहीरो की भूमिका में नजर आएंगे। इससे भी ज्यादा मजेदार बात ये है कि फिल्म में अक्षय कुमार गांव की महिलाओं को सभी तरह की परेशानियों से बचाते नजर आएंगे। 'पैडमैन' का प्रमोशन अक्षय कुमार कुछ अलग अंदाज में भी कर रहे हैं। ये फिल्म का तीसरा पोस्टर है।
पोस्टर में अक्षय सफेद कलर के कुर्ता-पजामा में रूई के ढेर पर खड़े नजर आ रहे हैं। साथ ही पोस्टर पर कैप्शन है कि 'सुपरहीरो है या पगला'। इस पोस्ट को अक्षय ने ट्वीट भी किया है। इससे पहले इस फिल्म का एक ओर पोस्टर रिलीज हुए, जिसमें अक्षय का आधा चेहरा नजर आ रहा था।
पहले पोस्टर में अक्षय एक साइकिल पर जाते दिखे थे। फिल्म का निर्देशक आर. बाल्की कर रहे हैं। फिल्म 26 जनवरी, 2018 को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म के साथ अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रही हैं।