बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने ब्रॉन्ड वैल्यू में सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया है। Duff and Phelps की सेलेब्स ब्रांड रैंकिंग में अक्षय कुमार दूसरे पायदान पर हैं। उनकी ब्रैंड वैल्यू भी पहले से बढ़ गयी है। अक्षय कुमार ने ब्रॉन्ड सेलेब्रिटी रैंकिंग के मामले में दीपिका पादुकोण को पीछे छोड़ दिया है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की ब्रॉन्ड वैल्यू बढ़कर 104.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (740 करोड़ रुपये) हो गई है। वहीं दीपिका को JNU जाने के बाद नुकसान उठाना पड़ा है। उनकी रैंकिंग एक पायदान खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। उनकी ब्रॉन्ड वैल्यू 93.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। पिछले साल की लिस्ट में दीपिका दूसरे नंबर पर मौजूद थीं।
3 of 5
Shahrukh khan Salman khan and Aamir khan
- फोटो : social media
दीपिका के साथ रणवीर सिंह भी नंबर तीन की पोजीशन शेयर कर रहे हैं। रणवीर पिछले साल चौथे नंबर पर थे। उनकी ब्रॉन्ड वैल्यू को एक पायदान का फायदा हुआ है। सलमान खान और शाहरुख खान ने अपनी छठवें और पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। इनकी कमाई $55.7 मिलियन और $66.1 मिलियन है। पहले स्थान पर क्रिकेटर विराट कोहली हैं।
4 of 5
आमिर खान
- फोटो : Twitter
आमिर खान की ब्रॉन्ड वैल्यू के हिसाब से रैंकिंग में बड़ी गिरावट आई है। आमिर खान $24.9 मिलियन डॉलर की ब्रॉन्ड वैल्यू के साथ 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि एक साल पहले वह 11वें स्थान पर थे। आमिर इस लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाले हैं। फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहा तो अगले साथ आमिर को इसका फायदा मिल सकता है।
5 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
अक्षय के पास सूर्यवंशी, पृथ्वीराज चौहान जैसी फिल्में हैं। फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय और कैटरीना कैफ नजर आएंगे। वहीं, अजय देवगन 'सिंघम' और रणवीर सिंह 'सिंबा' के रूप में कैमियो करते दिखाई देंगे। यह फिल्म 27 मार्च को रिलीज होगी।