अक्षय कुमार बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं जिनकी फिल्मों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होता है। वो 90 के दशक के उन अभिनेताओं में शामिल हैं जो आज भी पर्दे पर हिट हैं। उनके समय के बहुत से हीरो की फिल्में अब पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। सलमान की फिल्म 'राधे' हाल ही में खराब समीक्षा का शिकार हुई थी। वहीं शाहरुख खान पिछले 3 सालों से बड़े पर्दे से दूर हैं और आमिर साल में एक ही फिल्म का तोहफा लेकर आते हैं। खान्स के अलावा दूसरे हीरो भी हैं जो पर्दे पर अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन अक्षय कुमार की फिल्मों पर आज भी निर्देशक-निर्माता करोड़ों के दांव लगा रहे हैं। उनकी पिछली फिल्में दर्शकों को पसंद आईं हो या ना आई हो, लेकिन अक्षय का काम उन्हें बहुत पसंद आया।
अक्षय हैं पर्दे पर सुपरहिट
अक्षय के पास आने वाले समय में भी कई बड़े प्रोजेक्ट हैं जिन्हें देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि एक बार फिर वो पर्दे पर बड़ा धमाका करने वाले हैं। हाल ही में एक जून को अक्षय और सोनाक्षी की फिल्म राउडी रौठोर को 9 साल पूरे हो गए। ऐसे में इस फिल्म को लेकर एक बेहद ही दिलचस्प बात आपको बताते हैं।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार को वर्सटाइल अभिनेता कहा जाता है क्योंकि वो हर तरह के किरदार में खुद को ढाल लेते हैं। जहां शाहरुख और सलमान खान को हमेशा से रोमांटिक हीरो माना गया तो वहीं अक्षय कुमार को खिलाड़ी का तमगा मिला। इसकी एक वजह ये भी रही कि अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में कई खिलाड़ी फिल्मस में काम किया। ऐसा नहीं है कि शाहरुख और सलमान की फिल्मों में एक्शन नहीं होता लेकिन अक्षय के एक्शन का लेवल ही कुछ और होता है। इतना ही नहीं वो असल जिंदगी में भी सबसे फिट अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं। यहां तक कि जहां दूसरे सितारे अपने एक्शन सीन्स के लिए बॉडी डबल्स का इस्तेमाल करते हैं तो वहीं अक्षय अपना स्टंट खुद करते हैं। उन्हें एक्शन, स्टंट के अलावा रोमांटिक रोल में भी काफी पसंद किया गया। अक्षय ने रोमांटिक रोल्स में भी खुद को खरा अभिनेता साबित किया है।
3 of 5
अक्षय कुमार, आरव
- फोटो : सोशल मीडिया
इन किरदारों में तो अक्षय हिट थे ही लेकिन उन्होंने कई एक्शन फिल्में करने के बाद कुछ वक्त का ब्रेक ले लिया था और कॉमेडी फिल्में करने लगे थे। इन फिल्मों से भी अक्षय ने साबित कर दिया था कि वो कॉमेडी के भी उस्ताद हैं और हर रोल में वो दर्शकों का मनोरंजन कर सकते हैं। उनकी कॉमेडी फिल्म साइन करने के पीछे असली वजह उनके बेटे आरव थे। अक्षय कुमार ने बताया था कि उन्होंने एक्शन फिल्में करना इसलिए छोड़ दिया था क्योंकि तब उनके बेटे छोटे थे और वो नहीं चाहते थे कि उनकी फिल्मों का आरव पर गलत असर पड़े। इसी वजह से उन्होंने एक्शन फिल्में छोड़ कॉमेडी फिल्में करनी शुरू कर दी थी।
4 of 5
राउडी राठौर
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि साल 2012 में 'राउडी रौठोर' फिल्म से एक बार फिर उन्होंने एक्शन फिल्मों में कमबैक किया। सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म को साइन करने की वजह भी अक्षय के बेटे आरव ही थे। अक्षय ने उस वक्त दिए इंटरव्यू में बताया था कि, 'आरव बड़ा हो रहा था और उसे मेरा टफ साइड बहुत अच्छा पसंद था'।
5 of 5
अक्षय कुमार, आरव
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय ने एक इंटरव्यू में कहा कि, 'मेरे बेटे को एक्शन बहुत पसंद है। वो रॉक क्लाइबिंग, डीप सी डाइविंग भी करता है। उसे मार्शल आर्ट्स का भी शौक है। वो मेरी कॉमेडी फिल्में देखता है लेकिन उसे मेरी एक्शन फिल्में ज्यादा पसंद हैं। अब चूंकि वो बड़ा हो चुका है तो अब मैं कुछ भी करने के लिए आजाद हूं'। बता दें कि अक्षय बहुत जल्द फिल्म 'पृथ्वीराज', 'सूर्यवंशी', 'बेलबॉटम', 'अतरंगी रे' में नजर आने वाले हैं।