अक्षय कुमार ने अपने टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में नाम बनाया है । आज वो इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं । अक्षय साल में 4-5 फिल्में देकर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर भी बन गए हैं । अक्षय 9 सितंबर को अपना 52वां बर्थडे मनाने जा रहे हैं । आज हम आपको उनके बचपन से लेकर शादी तक की फोटो से रूबरू कराते हैं।
2 of 8
akshay kumar
- फोटो : social media
अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरी ओम भाटिया है। बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। हालांकि उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार आज भी उन्हें राजीव कहकर ही बुलाते हैं।
3 of 8
akshay kumar
- फोटो : social media
अक्षय कुमार का जन्म अमृतसर में हुआ था। हालांकि कुछ वक्त तक वह पुरानी दिल्ली में रहे थे उसके बाद उनका पूरा परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। मुंबई में अक्षय कुमार ने डॉन बॉस्को स्कूल में पढा़ई की।
4 of 8
akshay kumar
- फोटो : social media
स्कूल में अक्षय का 10 दोस्तों का एक ग्रुप था जिसे इन लोगों ने 'ब्लूडी टेन' नाम दिया था।अक्षय ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। बचपन से ही अक्षय की दिलचस्पी मार्शल आर्ट में थी। उन्होंने 8वीं क्लास से इसकी ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था।
5 of 8
akshay kumar
- फोटो : social media
कहा जाता है कि फिल्मों में आने से पहले अक्षय ने बैंकॉक में 'मुए थाई' भी सीखी थी। यह थाईलैंड का एक कठिन मार्शल आर्ट है जिसमें भिन्न तकनीकों के साथ खड़े होकर प्रहार किये जाते हैं।