अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम (Bell Bottom) के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर हैं। मालूम हो कि पहले खबर थी की फिल्म जुलाई में रिलीज होगी। लेकिन सिनेमाघर ना खुलने की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। अब अभिनेता अक्षय ने फिल्म की नई रिलीज डेट फैंस को बता दी है और वहीं, फिल का ट्रेलर मंगलवार यानी तीन अगस्त को रिलीज हुआ है। अक्षय ने अपनी पूरी टीम के साथ दिल्ली में ट्रेलर लॉन्च किया। अक्षय की हर फिल्म की तरह उनकी इस फिल्म का ट्रेलर भी धमाकेदार है।
फिल्म का ट्रेलर देखने से पता लगता है की अक्षय कुमार की यह फिल्म जासूसी बेस्ड है। इसकी कहानी 80 के दशक की है। फिल्म में अक्षय के सीक्रेट एजेंट के रोल में दिखाई देने वाले हैं। इसमें अभिनेता चेस प्लेयर हैं जो गाना सिखाता है। हिंदी और अंग्रेजी के साथ उसे जर्मन बोलना भी आता है। ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। अक्षय के अलावा फिल्म में वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता भी अहम रोल निभाती नजर आएंगीं।
2 of 5
बेलबॉटम की शूटिंग लोकेशन से तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। अक्षय के अलावा फिल्म में वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता भी अहम रोल निभाती नजर आएंगीं। यहां देखें ट्रेलर-
3 of 5
बेलबॉटम
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
अक्षय ने अपने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ' 19 अगस्त को पूरे फील के साथ थ्रिल एक्सपीरियंस करना। बेल बॉटम 3डी में भी।' अक्षय के फैन्स इस खबर से काफी खुश हैं और उनके लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं है। याद दिला दें कि फिल्म में अक्षय के साथ वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में होंगी।
4 of 5
बेलबॉटम
- फोटो : instagram: akshaykumar
अब तक वाणी कपूर को ही फिल्म ‘बेलबॉटम’ की लीड कलाकार माना जा रहा था किन अब उन्होंने कहा है कि फिल्म में उनका किरदार छोटा सा है। वाणी कहती हैं, ‘‘मुझे अक्षय कुमार के साथ काम करने का मौका मिला और मैं उनके इस विश्वास व भरोसे के लिए उनकी आभारी हूं। हां, ये सच है कि फिल्म ‘बेलबॉटम’ में मेरा किरदार छोटा है लेकिन ये बहुत प्रभावशाली है। मुझे उम्मीद है कि लोग इसे पसंद करेंगे। इस फिल्म को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। फिल्म में मैं अक्षय कुमार के साथ हूं और उनके साथ स्क्रीन साझा करने के लिए मैंने बिना सोचे फिल्म ‘बेलबॉटम’ में काम करने के लिए हां कह दी थी।’’
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : Instagram
अक्षय कुमार की इस फिल्म में पूजा एंटरटेनमेंट के मालिकों वाशू भगनानी, जैकी भगनानी और दीपिका देशमुख के अलावा एम्मे एंटरटेनमेंट के मालिक निखिल आडवाणी, मोनिषा आडवाणी और मधु भोजवानी भी पार्टनर हैं।