बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार का कल 9 सितंबर को 51वां जन्मदिन है। वह साल 1967 में पंजाब के अमृतसर में पैदा हुए। जिंदगी में कड़ा संघर्ष करने के बाद उन्हें बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिला और आज वह फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार की लिस्ट में शामिल हैं। ऐसे में बात करेंगे अक्षय के साथ उन 4 बॉलीवुड एक्टर्स की जो अपनी पत्नी को रानी बनाकर रखते हैं...तो आइए जानते हैं इनके बारे में..
पत्नी को रानी बनाकर रखने की लिस्ट में पहले बात करेंगे 'जूनियर बच्चन' अभिषेक बच्चन की। बता दें कि साल 2007 में उन्होंने मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की सक्सेसफुल एक्ट्रेस ऐश्वर्या से शादी की है। शादी के चार साल बाद साल 2011 में ऐश ने बेटी आराध्या को जन्म दिया। बता दें कि आज भी अभिषेक पत्नी ऐश से बेइंतहा प्यार करते हैं इसका बड़ा सबूत यह है कि ऐश आज भी फिल्मों में काम कर रही हैं।
फिल्मों में सिर्फ सीनियर रोल कर अपनी पहचान बनाने वाले सुपरस्टार अजय देवगन ने साल 1999 में सुपरहिट एक्ट्रेस काजोल मुखर्जी से शादी की। साल 2003 में उन्हें न्यासा के रूप में पहली संतान मिली। वहीं साल 2010 में काजोल ने बेटे युग को जन्म दिया। काजोल और अजय आज भी किसी इवेंट में एक-साथ नजर आते हैं ।
फिल्मों में साइड रोल और जबरदस्त कॉमेडी करने वाले एक्टर रितेश देशमुख ने अपनी कॉलेज की फ्रेंड और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसुजा से साल 2012 में शादी की । रितेश और जेनेलिया के दो बेटे रियान और रहील हैं। बता दें कि रहील तो हाल ही में पैदा हुए हैं। रितेश और जेनेलिया कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं जिसमें फिल्म 'मुझे तेरी कसम' और 'तेरे नाल लव हो गया' शामिल हैं।
'किंग खान' यानी शाहरुख खान और गौरी खान की लवस्टोरी से तो हर कोई वाकिफ ही होगा। गौरी के लिए दिल्ली से मुंबई गए शाहरुख आज भी गौरी का हर कदम पर साथ देते हैं। यहां तक कि उनकी हर चीज का ख्याल करते हैं और तो और दोनों को किसी बड़े इवेंट और शादी-पार्टी में भी एक साथ देखा जाता है। शाहरुख ने गौरी संग साल 1991 में शादी की और आज दोनों के पास दो बच्चे सुहाना खान और आर्यन खान हैं।