एक के बाद एक फिल्मों में नजर आ रहे अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' का प्रमोशन शुरू कर दिया है। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की यह फिल्म 27 मार्च को रिलीज हो रही है। रविवार को अक्षय कुमार ने फिल्म प्रमोशन से जुड़ी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह अजय देवगन और रोहित शेट्टी के साथ नजर आ रहे हैं। तीनों ने ही काले रंग की टी शर्ट पहनी है जिसपर, 'आ रही है पुलिस' लिखा हुआ है।
2 of 4
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इस खूबसूरत रविवार की सुबह 'सूर्यवंशी' की टीम महाराष्ट्र पुलिस के इंटरनेशनल मैराथन में पहुंची। यह एक अच्छी पहल है जहां पुलिस आपके पीछे नहीं बल्कि आपके साथ दौड़ती है।' गौरतलब है कि इस फिल्म में अक्षय के अलावा कैटरीना कैफ भी मुख्य किरदार में हैं। वहीं फिल्म के एक खास हिस्से में 'सिंघम' स्टार अजय देवगन और 'सिंबा' स्टार रणवीर सिंह भी नजर आएंगे।
3 of 4
Sooryavanshi
- फोटो : social media
गौरतलब है कि यह कॉप यूनिवर्स की चौथी फिल्म है। फिल्म में अक्षय और कटरीना के अलावा 'गुलाल' और 'रामलीला' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय कर चुके अभिमन्यु सिंह भी नजर आएंगे। फिल्म में वह विलेन के किरदार में दिखेंगे। वह साउथ की कई फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभा चुके हैं जिसकी वजह से उन्हें यह फिल्म ऑफर हुई है। इनके अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर, निकितिन धीर, विधान शर्मा, मृणाल जैन, सारा आरफीन और श्रुति उल्फत भी अहम भूमिकाओं में हैं।
4 of 4
गुड न्यूज
- फोटो : Social Media
वहीं अक्षय कुमार पिछले दिनों वह फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आए थे। फिल्म में करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी अहम किरदार में थे। यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी। वहीं अजय देवगन की बात करें तो उनकी पिछली रिलीज फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' अब भी धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म ने अभी तक करीब 263 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।