भारत के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। वह श्लोका मेहता के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इनकी शादी का सेलिब्रेशन बीते दिनों से चल रहा है। वहीं शादी की सभी रस्में मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में हो रही हैं। इस मौके पर अंबानी के निवास स्थल एंटीलिया को भी किसी दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं अंबानी परिवार की इस शाही शादी में बॉलीवुड सितारों के शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है।
2 of 15
Aamir Khan & Kiran Rao
- फोटो : social media
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान पत्नी किरण राव के साथ पहुंचे हैं। पार्टी में आमिर क्रीम कलर की ड्रेस में जबकि किरण ब्लू ड्रेस में दिखाई दीं। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
3 of 15
Vishal–Shekhar
- फोटो : social media
किरण राव और आमिर के अलावा अंबानी परिवार की इस शाही शादी में मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल-शेखर की जोड़ी भी पहुंची है। ये दोनों काफी डैशिंग लुक में दिखाई दिए।
4 of 15
Anu Malik
- फोटो : social media
अपने गानों और संगीत से लाखों दिलों को जीतने वाले म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनु मलिक भी आकाश अंबानी की शादी में पहुंचे। वह अपने पूरे परिवार के साथ शादी में नजर आए।
5 of 15
Rajkumar Hirani
- फोटो : social media
'संजू' फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी भी श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की शादी में पत्नी के साथ पहुंचे। शादी में राजकुमार हिरानी ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में जबकि उनकी पत्नी पिंक साड़ी में नजर आईं।