पारस छाबड़ा पहले बिग बॉस में छाए रहे और फिर रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे में उन्होंने अपना जलवा बिखेरा। अब जब दोनों ही शो बंद हो गए हैं तो अपने बयानों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। पिछले दिनों पारस ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को एक अच्छी लड़की बताया था। साथ ही उनकी बहुत तारीफ की थी। जबकि इससे पहले वो आकांक्षा को काफी कुछ बुरा भला कह चुके थे।
2 of 5
Akanksha Puri and Paras Chhabra
- फोटो : Instagram
अब पारस के बयान और आरोपों पर आकांक्षा ने बात की है। दरअसल, बिग बॉस के घर में जाने के बाद इन दोनों के रिश्ते में दरार आना शुरू हुई। पारस और माहिरा के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो आकांक्षा ने उनसे दूरी बना ली। पारस के आरोपों के बारे में आकांक्षा ने स्पॉटबॉय डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में कहा है कि जब पारस कॉन्ट्रैक्ट साइन कर रहा था तो वह वायकॉम 18 के ऑफिस में उसके साथ मौजूद थीं।
3 of 5
Akanksha Puri
- फोटो : amar ujala mumbai
आकांक्षा ने कहा, "उसने उसी फ्लोर पर बाहर सोफे पर मुझसे बैठने को कहा था जो लिफ्ट के पास पड़ा था। ऐसा इसलिए क्योंकि उसे एक मीटिंग के लिए अंदर जाना था। जब वो बाहर आया और लेखा को बाय कर रहा था तो मैंने उससे कहा था कि मैं उससे मिलना चाहती हूं।"
4 of 5
पारस छाबड़ा और आकांशा पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पारस ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव किया था जिसमें उन्होंने आकांक्षा पुरी और उनके द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में बात की थी। पारस ने बताया कि किस तरह पूरे वक्त आकांक्षा लाइमलाइट में रहने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करती रहीं। घर में जाने के बाद से ही आकांक्षा उनकी छवि को नुकसान पहुंचा रही थीं। पारस ने बताया कि आकांक्षा को बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि मैं बिग बॉस हाउस में जा रहा हूं और चीजें यहीं से बिगड़नी शुरू हो गई थीं। इस लाइव चैट पर ही आकांक्षा ने अपना बयान दिया है।
वहीं पिंकविला को दिए इंटरव्यू में पारस ने कहा, 'आंकाक्षा और मेरी सोच एक-दूसरे से मिलती नहीं है। इसका मतलब ये नहीं है कि वह बुरी इंसान है। वह बहुत अच्छी है। ये बात मैं मुझसे शादी करोगे शो के दौरान भी बोल चुका हूं। सच बात तो ये है हमारी सोच मिलती नहीं हैं। हम दोनों के अलग-अलग नजरिए हैं। आकांक्षा के साथ रिश्ते खराब होने पर पारस छाबड़ा ने कहा, 'मुझे अभी तक समझ नहीं आता कि आकांक्षा ने मुझे शो की शुरुआत से सपोर्ट किया, लेकिन एकदम से ऐसा क्या हुआ वह पूरी तरह से मेरे खिलाफ हो गई।'