बॉलीवुड की पार्टियों और इवेंट्स से दूर रहने वाले अजय देवगन परिवार के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। दोनों की शादी को 20 साल हो चुके हैं ऐसे में अजय खुद भी इस बात को मानते हैं कि उनका रिश्ता इस पड़ाव पर पहुंच चुका है कि बिना काजोल की ओर देखे वो महसूस कर लेते हैं कि काजोल कैसा महसूस कर रही हैं। एक इवेंट में पहुंचे अजय देवगन ने अपने रिश्ते पर ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब दिए।
2 of 5
de de pyaar de
- फोटो : social media
आने वाली फिल्म दे दे प्यार दे में अजय देवगन अपनी से आधी उम्र की लड़की के साथ रोमांस करते दिखेंगे। जब अजय देवगन से पूछा गया कि क्या रियल लाइफ में वो ऐसे रिलेशनशिप में रहे हैं जैसा कि वो पर्दे पर निभा रहे हैं? अजय ने जवाब दिया कि 'कभी नहीं'।
अजय देवगन आगे कहते हैं कि 'हालांकि दूसरी महिलाओं की तरफ आकर्षित हुआ हूं। यह बहुत ही नॉर्मल है। अगर आप कहें कि ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ है तो ऐसा नहीं है।' अजय से जब पूछा गया कि 'उनकी पत्नी काजोल जब उन्हें किसी दूसरी महिला की तरफ देखते हुए पकड़ लेती हैं तो क्या रिएक्शन होता है?' अजय ने बताया कि 'अगर काजोल उन्हें ऐसा करते हुए पकड़ती हैं तो वो तुरंत कमेंट पास करेंगी, जो कि कोई जोक होगा।'
4 of 5
ajay devgn
- फोटो : file photo
अजय ने बताया कि 'दे दे प्यार दे का ट्रेलर देखने के बाद काजोल को कोई परेशानी नहीं है। उन्हें अच्छे से पता है कि इंडस्ट्री में कैसे काम होता है।' फिल्म दे दे प्यार दे अगले महीने 17 मई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और रकुल प्रीत की मुख्य भूमिका है। फिल्म में तब्बू, अजय देवगन की पूर्व पत्नी होती हैं। वहीं अजय देवगन का दिल उम्र में आधी रकुल प्रीत पर आ जाता है।
5 of 5
ajay devgn
- फोटो : social media
हाल ही में एक कैंसर पीड़ित ने अजय देवगन से तंबाकू का विज्ञापन ना करने की गुहार लगाई थी। करीब एक हफ्ते बाद एक्टर ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अजय देवगन ने मंगलवार को कहा कि वह समाज को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने वाली किसी भी चीज को बढ़ावा न देने का सचेत प्रयास करते हैं और वह तंबाकू का नहीं इलायची का विज्ञापन करते हैं।