एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' से आलिया भट्ट, एनटीआर जूनियर और रामचरण का फर्स्ट लुक जारी किया जा चुका है। वहीं अब दो अप्रैल यानी की अजय देवगन के जन्मदिन पर अभिनेता का फर्स्ट लुक सामने आने वाला है। अभिनेता ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। मालूम हो कि इस फिल्म में अजय देवगन एक बेहद अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
2 of 5
आरआरआर
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन ने लिखा, इस फिल्म का हिस्सा बनना शानदार अनुभव रहा। राजामौली ने जिस तरह से मेरे किरदार को डिजाइन किया है, मैं लोगों को दिखाने का इंतजार नहीं कर सकता...।' बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का दो अप्रैल को जन्मदिन होता है।
इस फिल्म में राम चरण और अजय देवगन के अलावा साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट भी लीड रोल में नजर आएंगी। मेकर्स ने आलिया भट्ट के जन्मदिन यानी 15 मार्च को उनके किरदार 'सीता' को फैंस के बीच पेश किया था।
जबकि 27 मार्च को राम चरण के जन्मदिन पर उनके किरदार अल्लूरी सीता रामराजू को रिवील किया गया था। मूल रूप से तेलुगु में बन रही आरआरआर हिंदी समेत 10 भाषाओं में रिलीज़ होगी। यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दो ऐसे गुमनाम हीरो की कहानी है, जिन्होंने पहले नवाब और फिर ब्रिटिश हुकूमत के ख़िलाफ़ जंग छेड़ी थी। इन स्वतंत्रता सेनानियों के नाम अल्लूरी सीता रामराजू और कोमाराम भीम हैं।
5 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : Social media
फिल्म 'आरआरआर' की शूटिंग करते हुए राजामौली को काफी समय बीत चुका है और कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने जानकारी दी है कि अब वह फिल्म का क्लाइमैक्स सीक्वेंस शूट करने जा रहे हैं। फिल्म इतिहास पर आधारित है इसलिए स्पेशल इफेक्ट्स और वीएफएक्स का भारी काम होगा। यह फिल्म काफी बड़े बजट की है।