10 जनवरी को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर ने सिनेमाघर में दस्तक दी थी। फिल्म को दर्शकों को ढेर सारा प्यार मिल रहा है। ऐसे में फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि फिल्म को यूपी में टैक्स फ्री कर दिया गया है।
2 of 5
Tanhaji
- फोटो : amar ujala, mumbai
अजय देवगन की फिल्म के साथ ही दीपिका पादुकोण की छपाक भी रिलीज हुई थी। दीपिका की छपाक को तीन राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया था। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान शामिल हैं। वहीं तानाजी को भी टैक्स फ्री करने की मांग की जा रही थी लेकिन उन तीनों ही राज्यों में अभी तक फिल्म को टैक्स फ्री नहीं किया गया है।
3 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
उत्तर प्रदेश में फिल्म तानाजी के टैक्स फ्री होने का बड़ा असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ सकता है। फिल्म ने अभी तक कुल 61.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। वहीं यूपी जैसे बड़े राज्य में फिल्म के टैक्स फ्री होने पर दर्शकों की भीड़ फिल्म के लिए बढ़ सकती है। ऐसे माना जा रहा है कि अगले दो से तीन दिनों में फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
4 of 5
Chhapaak, Tanhaji the Unsung Warrior
- फोटो : amar ujala
बता दें कि अजय देवगन की फिल्म तानाजी के साथ ही साथ दीपिका की फिल्म छपाक का असर राजनीति के मैदान में भी देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कांग्रेस के कई नेता छपाक का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं भाजपा के कई नेता तानाजी के समर्थन में हैं। दोनों ही पार्टियों के नेता फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ ही साथ फिल्म की मुफ्त टिकटें भी बांट चुके हैं।
5 of 5
तानाजी और छपाक
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि दोनों फिल्मों पर राजनीति तभी से शुरू हुई थी जब से दीपिका पादुकोण जेएनयू पहुंची थीं। उसके बाद से ही न सिर्फ सोशल मीडिया बल्कि बॉलीवुड भी दो हिस्सों में बंट गया है। एक पक्ष जहां दीपिका के समर्थन में बात कर रहा है तो वहीं दूसरा पक्ष उनके विरोध में। दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक एसिड अटैक पीड़ित की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म ने अभी तक कुल 19.02 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।