{"_id":"6370e214011ba642395e67b0","slug":"ajay-devgn-tabu-reached-on-the-kapil-sharma-show-to-promote-drishyam-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Drishyam 2: कपिल शर्मा ने अजय देवगन से पूछा उनकी शादी से जुड़ा सवाल, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Drishyam 2: कपिल शर्मा ने अजय देवगन से पूछा उनकी शादी से जुड़ा सवाल, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 13 Nov 2022 05:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
अजय देवगन जल्द ही फिल्म 'दृश्यम 2' में नजर आने वाले हैं। 18 नवंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। फिलहाल अजय फिल्म को हिट बनाने के लिए जोर शोर से दृश्यम 2 के प्रमोशन में जुट गए हैं। हाल ही में वह इस फिल्म के प्रचार के लिए द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। इस शो का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में कपिल शर्मा के साथ अजय और तब्बू भी नजर आ रही हैं। मस्ती मजाक से भरे इस वीडियो में अजय अपने ह्यूमर से कपिल शर्मा पर भारी पड़ते दिख रहे हैं।
इस मजेदार वीडियो को खुद कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा तब्बू का स्वागत करते हुए उनसे गले मिलते हैं तभी वहां अचानक अजय देवगन पहुंच जाते हैं और कपिल से पूछते हैं कि 12 दिसंबर को क्या हुआ था? इसका जवाब देते हुए कपिल मजाकिया लहजे में कहते हैं कि सुबह हुई थी दोपहर हुई थी फिर रात हुई थी।
Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने बेटे वायु के लिए बनवाई जंगल थीम वाली खास नर्सरी, रखा हर जरूरत का ध्यान
तब कपिल को टोकते हुए अजय कहते हैं कि आपकी शादी भी हुई थी। यह सुनकर वहां मौजूद दर्शकों की हंसी छूट जाती है। इसके बाद कपिल शर्मा अजय से पूछते हैं कि क्या आपको याद है कि 24 फरवरी को क्या हुआ था? इस सवाल पर अजय जवाब देते हुए कहते हैं कि मैं सत्संग कर रहा था। इस पर कपिल कहते हैं कि भाई साहब आपकी शादी हो रही थी। तभी अजय देवगन कहते हैं कि एक ही बात है शादी के बाद हर कोई सत्संग ही करता है।
Mithun Chakraborty: बायोपिक बनने की बात पर छलका मिथुन चक्रवर्ती का दर्द! बोले- मैं नहीं चाहता कि...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।