{"_id":"5c44a335bdec22653c2d0e2d","slug":"ajay-devgn-ramp-walk-with-tiger-look-in-total-dhamaal-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन ने शेयर किया 'टोटल धमाल' का एक और पोस्टर, इस बार शेर के साथ कर रहे रैंप वॉक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजय देवगन ने शेयर किया 'टोटल धमाल' का एक और पोस्टर, इस बार शेर के साथ कर रहे रैंप वॉक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sun, 20 Jan 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ajay devgan
- फोटो : twitter
Link Copied
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन इस साल फिल्म टोटल धमाल को लेकर काफी व्यस्त हैं। ऐसे में अजय ने एक बार फिर फिल्म से जुड़ी तस्वीर शेयर की है। इस बार वह फोटो में एक शेर के साथ नजर आ रहे हैं। अजय द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस फोटो में शेर के साथ रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं। फोटो को करीब दो लाख से भी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।
2 of 5
ajay devgan
शायद ही आपको याद हो कि अजय इससे पहले फिल्म 'हिम्मतवाला' में एक शेर के साथ लड़ते देखे गए थे। फिल्म में एक्शन सीन, थोड़ा ड्रामा, थोड़ी कॉमेडी, थोड़ा रोमांस भी था। वहीं फिल्म के गाने भी खूब हिट हुई थे। बता दें कि इससे पहले फिल्म को लेकर अजय देवगन तीन पोस्टर और शेयर कर चुके हैं। जिनमें से वह एक फोटो में बंदरिया के साथ नजर आए थे।
कॉमेडी फिल्म 'टोटल धमाल' के अब तक कई पोस्टर्स जारी हो चुके हैं। पोस्टर में एक्टर्स जानवरों के साथ नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि एक्टर्स जंगल में खो गए हैं। 'टोटल धमाल' धमाल सीरिज की तीसरी कड़ी है। फिल्म में इस बार माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर भी नजर आने वाले हैं।
आपको बता दें कि 18 साल बाद अनिल और माधुरी एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर 21 जनवरी को रिलीज होगा। अनिल कपूर की एक और फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' आने वाली है, जिसमें उनकी बेटी सोनम कपूर भी लीड रोल में है।
विज्ञापन
5 of 5
Total Dhamaal
टोटल धमाल को इंद्र कुमार डायरेक्ट और प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया और प्रीतम चक्रवर्ती होंगे। जबकि फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी,जावेद जाफरी, माधुरी दीक्षित, ईशा गुप्ता और अनिल कपूर कॉमेडी करते नजर आएंगे। फिल्म 22 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।