फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Haiwaan Actor Mohit Raj Upset His Friends Did Not Watch Akshay Saif Movie

मोहित राज: 10 साल बाद मिला मौका, फिर क्यों अक्षय-सैफ की 'हैवान' में काम करके दुखी हैं अभिनेता? जानें वजह

Fri, 18 Sep 2026 11:44 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Fri, 18 Sep 2026 11:44 AM IST
सार

Haiwaan Actor Mohit Raj: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'हैवान' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और अब इसके अभिनेता मोहित राज ने फिल्म को लेकर अपना दुख जाहिर किया है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा?

विज्ञापन
Haiwaan Actor Mohit Raj Upset His Friends Did Not Watch Akshay Saif Movie
मोहित राज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'हैवान' भले ही अब तक बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई हो, लेकिन प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस क्राइम थ्रिलर में छोटा सा किरदार निभाने वाले अभिनेता मोहित राज ने अपना दुख जाहिर किया है।
विज्ञापन


मोहित ने बताया कि फिल्म का प्रदर्शन ही उनकी निराशा की वजह नहीं है, बल्कि मूवी रिलीज होने के चार दिन बाद भी उनके किसी दोस्त ने इसे नहीं देखा था, जिससे उन्हें काफी दुख हुआ।
विज्ञापन

Haiwaan Actor Mohit Raj Upset His Friends Did Not Watch Akshay Saif Movie
हैवान - फोटो : यूट्यूब@KVNproductions
पोस्ट में मोहित ने क्या कही बात?
दरअसल, मोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो शेयर किया और उसमें अपनी निराशा जाहिर की। अपने वीडियो में मोहित ने माना कि 'हैवान' में उनका किरदार छोटा है, लेकिन अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे बड़े कलाकारों वाली फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए एक बड़ा मौका था। 

अभिनेता ने कहा कि इंडस्ट्री में करीब एक दशक काम करने के बाद उन्हें ऐसा अवसर मिला। लेकिन फिल्म रिलीज होने के चार दिन बाद भी उनके किसी दोस्त ने 'हैवान' नहीं देखी। उन्हें इस बात का सबसे ज्यादा दुख इसलिए हुआ, क्योंकि ये वही लोग हैं, जो पहले खुद को उनका शुभचिंतक बताते थे और उनका साथ देने का वादा करते थे।

मोहित ने कहा, 'यह अजीब लगता है और सच कहूं तो दुख भी होता है, क्योंकि यही वे लोग हैं जो खुद को मेरा शुभचिंतक कहते हैं और कहते हैं कि वे मेरे साथ हैं और मेरा समर्थन करते हैं। वे यह भी कहते हैं कि जब मैं स्टार बन जाऊं तो उन्हें भूलना नहीं चाहिए। बहुत बुरा लगता है। मैं उम्मीद करता हूं कि आप कृपया फिल्म देखने जाएंगे। बहुत से लोग इसे नहीं देखेंगे, लेकिन अगर कम से कम हमारे करीबी लोग, हमारे अपने लोग, इसे देखने जाएं तो शायद मुझे लगेगा कि मुझे उनका समर्थन मिला है।'
विज्ञापन

Haiwaan Actor Mohit Raj Upset His Friends Did Not Watch Akshay Saif Movie
विशाल चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया
'हनुमान अंश' निर्देशक ने कैसे दिया समर्थन?
मोहित के उस पोस्ट को 'हनुमान अंश' के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी का भी समर्थन मिला। उन्होंने मोहित की अपील सुनने के बाद 'हैवान' देखने का वादा किया। चतुर्वेदी ने कमेंट में लिखा, 'मोहित, मैं तुम्हारे लिए 'हैवान' फिल्म जरूर देखूंगा।'
विज्ञापन

Haiwaan Actor Mohit Raj Upset His Friends Did Not Watch Akshay Saif Movie
हैवान फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
एक हफ्ते में 'हैवान' ने किया कितना बिजनेस?
'हैवान' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने भारत में पहले दिन 3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये और रविवार को 1.85 करोड़ रुपये कमाए।

सोमवार को फिल्म की कमाई घटकर 70 लाख रुपये रह गई और मंगलवार को भी यह आंकड़ा इतना ही रहा। छठे दिन मूवी ने 55 लाख का बिजनेस किया और सातवें दिन भी आंकड़ा 55 लाख ही रहा। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने एक हफ्ते में भारत में 9.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 11.76 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed