साल 1994 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतन ने बाद मणिरत्नम की तमिल फिल्म 'इरुवर' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इसी साल उनकी पहली हिंदी फिल्म 'और प्यार हो गया' भी रिलीज हुई थी। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने और दुनियाभर में इंडिया का परचम लहराने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हॉलीवुड फिल्मों से लेकर कांस फिल्म फेस्टिवल तक उन्होंने अपनी खूबसूरती का लोहा मनवाया। ऐश्वर्या को स्कूल टाइम से ही मॉडलिंग के ऑफर मिलने शुरू हो गए थे और उन्होंने अपनी सबसे पहली एड फिल्म नौवीं क्लास में की थी। वह एक पेंसिल का विज्ञापन था।
ये बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि मिस इंडिया में भाग लेने से पहले ही ऐश्वर्या को फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हो गए थे। दरअसल, साल 1996 की ब्लॉकबस्टर फिल्म राजा हिंदुस्तानी भी ऐश्वर्या को ऑफर हुई थी। लेकिन मिस इंडिया में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने सभी चार फिल्में ठुकरा दी थीं।
2 of 5
ऐश्वर्या राय
- फोटो : social media
वॉग मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने कहा था कि कई लोगों ये मानते हैं कि मैंने ब्यूटी पैजेंट के जरिए बॉलीवड का रास्ता बनाया है, लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ है। ब्यूटी पेजेंट से पहले ही मेरे पास चार फिल्मों के ऑफर थे। सच ये है कि मैंने फिल्म इंडस्ट्री से पीछे हटते हुए मिस इंडिया में भाग लेने का फैसला किया था। अगर मैं मिस इंडिया में भाग नहीं लेती तो शायद राजा हिंदुस्तानी मेरी पहली फिल्म होती।'
3 of 5
राजा हिन्दुस्तानी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राजा हिन्दुस्तानी करिश्मा के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म में पहली बार करिश्मा ने किसी हीरो को किस किया था। तेज बारिश में करिश्मा और आमिर का वो किसिंग सीन काफी चर्चित रहा। इस सीन को शूट करने से पहले डायरेक्टर परेशान थे और वे नहीं चाहते थे कि सीन वल्गर लगे क्योंकि उस समय ऐसे सीन्स बोल्ड माने जाते थे।
4 of 5
aishwarya rai
- फोटो : instagram
इसी फिल्म के प्रीमियर के दौरान संजय लीला भंसाली की नजर ऐश्वर्या पर पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने अभिनेत्री को 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म में कास्ट किया था। कहा जाता है कि राजा हिन्दुस्तानी को ठुकराने के बाद जब आमिर ने ऐश्वर्या को फिल्म के प्रीमियर में आने का न्यौता दिया तो अभिनेत्री ने ये सोचकर हामी भर दी कि कहीं फिल्म से जुड़े लोग उनसे नाराज ना हो जाएं। यहां उनकी मुलाकात डायरेक्टर संजय लीला भंसाली से हुई।
5 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या ने दिल का रिश्ता, जोश, उमराव जान, कुछ न कहो, ताल, देवदास, हम दिल दे चुके सनम, जैसी फिल्मों से लाखों लोगों को दीवाना बनाया है। ऐश्वर्या ने साल 2010 में फिल्मों से ब्रेक ले लिया था और फिर पांच साल बाद 'जज्बा' से वापसी की। इस फिल्म के बाद ऐश्वर्या 'सरबजीत', 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'फन्ने खां' में नजर आईं। वहीं, ऐश्वर्या सैलून बाद मणिरत्नम की अपकमिंग हिस्टोरिकल ड्रामा पोन्नियिन सेल्वन फिल्म से कमबैक करने के लिए तैयार हैं। ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हो सकती है।