Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख-ऐश्वर्या के नाम नया रिकॉर्ड, 100 प्रभावशाली एशियन लोगों की लिस्ट में एकमात्र बॉलीवुड स्टार्स

Thu, 27 Sep 2018 07:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 27 Sep 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
aishwarya and shahrukh listed in 100 outstanding asian people
bollywood

'एशियन जियोग्राफिक मैगजीन' ने एक लिस्ट जारी की है। मैगजीन का टाइटल 'एस्टोनिशिंग एशियाई' है जिसमें 100 प्रभावशाली एशियाई लोगों के नाम को शामिल किया गया है। ये 100 एशियाई लोग वो हैं जिन्होंने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सराहनीय काम किया है। मैगजीन ने इस सूची में एशिया में सबसे प्रभावशाली माने जाने वाले शख्सियतों के नाम रखें है जिनमें  व्यापारी, लेखक, क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हैं।

Trending Videos
aishwarya and shahrukh listed in 100 outstanding asian people
bollywood - फोटो : express tribute

जारी की गई सूची में बॉलीवुड से शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय का ही नाम शामिल है। बॉलीवुड स्टार्स के बाद भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी, अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन, लेखिका अरुंधती रॉय,  किरण मजूमदार शॉ और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

aishwarya and shahrukh listed in 100 outstanding asian people
bollywood

साथ ही इस लिस्ट में उन शख्सियतों के भी नाम जोड़े गए हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय काम कर लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। आपको बता दें कि शाहरुख और ऐश्वर्या को कई फिल्मों में एक साथ देखा गया है जिसमें जोश, मोहब्बतें और देवदास फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
aishwarya and shahrukh listed in 100 outstanding asian people
Aishwarya Rai Bachchan

फिलहाल दोनों ही स्टार्स की बात करें तो ऐश्वर्या को फिल्म 'फन्ने खान' में राजकुमार राव, अनिल कपूर और 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर के साथ देखा गया था। बता दें कि फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में शाहरुख भी एक छोटे से रोल में ऐश्वर्या संग नजर आए थे।

विज्ञापन
aishwarya and shahrukh listed in 100 outstanding asian people
shahrukh khan

बात करें बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान की तो वह आनंद एल रॉय संग फिल्म 'जीरो' की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ एक बार फिर अनुष्का और कटरीना की जोड़ी देखने को मिलेगी। इससे पहले यह जोड़ी फिल्म 'जब तक है जान' में नजर आई थी। शाहरुख फिल्म 'सैल्यूट' की भी तैयारी कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed