पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चा है कि एक्टर और नेता शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के सपोर्ट में उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा का भी बयान आया था लेकिन इन सबके बीच सोनाक्षी ने अपने पिता से जुड़ी कुछ पुरानी बातों का खुलासा किया है।
2 of 5
Sonakshi Sinha
- फोटो : ani
दरअसल, फिल्म कलंक के प्रमोशन के सिलसिले में सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन और आलिया भट्ट डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 3 में पहुंचे। जहां तीनों ने अपने परफॉर्मेंस से स्टेज पर धमाल मचा दिया। शूट के दौरान 10 साल की कंटेस्टेंट अवस्था थापा की परफॉर्मेंस देख सोनाक्षी बहुत प्रभावित हुईं।
3 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : social media
सोनाक्षी ने अवस्था से पूछा कि उनके पिता आर्मी में हैं ऐसे में वो उन्हें कितना याद करती हैं। इस दौरान सोनाक्षी ने अपना किस्सा शेयर किया और बताया कि 'लड़कियां हमेशा अपने पिता के ज्यादा करीब होती हैं। लड़कियों के सामने उनके पिता ज्यादा बहस नहीं कर पाते हैं। हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारेे पिता ने हमेशा हमारे सपनों को पूरा करने में मदद की।'
4 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : social media
सोनाक्षी सिन्हा आगे कहती हैं कि 'जब मैं स्कूल में पढ़ती थी तो सभी मुझे कहते थे कि मैं शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हूं लेकिन एक दिन मेरे पिता घर आए और वो बहुत हैरान लग रहे थे। जब उनसे हमने पूछा कि क्या हुआ तो बताया कि मैं फ्लाइट में था तभी एक एयरहोस्टेस आती है और पूछती है कि आप सोनाक्षी के पिता हैं ना? मैंने उनकी आंखों में देखा कि वो मुझ पर कितना गर्व कर रहे थे।'
5 of 5
Sonakshi
- फोटो : social media
बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा के बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में जाने के मसले को सोनाक्षी ने उनका निजी मामला बताया है। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि, 'यह उनकी पसंद है। मेरा मानना है कि अगर आप कहीं खुश नहीं हैं तो कुछ बदलाव लाइए।'