हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज के बाद अब 'बाहुबली' एक्टर प्रभास अपनी फिल्म के लिए
बुर्ज खलीफा से कूदे हैं। ये फिल्म अगले साल रिलीज होनी है। फैंस को उनकी अगली फिल्म 'साहो' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
प्रभास इन दिनों 'साहो' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। गौरतलब है कि अभी तक बुर्ज खलीफा से हॉलीवुड फिल्मों के कलाकार टॉम क्रूज इकलौते ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपनी फिल्म के लिए बुर्ज खलीफा पर चढ़कर स्टंट किया है।
वहीं 'साहो' दूसरी बॉलीवुड फिल्म होगी जो बुर्ज खलीफा पर शूटिंग और स्टंट करेंगी। इससे पहले बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म 'हैपी न्यू ईयर' की शूटिंग हो चुकी है।
खास बात ये है कि प्रभात अपनी फिल्म 'साहो' में बुर्ज खलीफा से बेहत खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे। बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। इसकी ऊंचाई लगभग 2732 फुट है।
वहीं फिल्म साहो में बॉलीवुड अदाकार श्रद्धा कपूर टॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इससे पहले एक्टर प्रभास की 'बाहुबली' सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया है। बाहुबली 2017 की सबसे बड़ी हिट फिल्म है।