इस साल जनवरी में अक्षय कुमार की 'पैडमैन' रिलीज हुई थी। फिल्म महिलाओं के पीरियड्स के दौरान स्वच्छता पर आधारित थी। जिसके बाद अक्षय कुमार समेत कई बड़ी हस्तियों ने सरकार से सैनिटरी पैड्स पर टैक्स से छूट की मांग की थी। अब सरकार ने इस से जुड़ा बड़ा कदम उठाया है।
मोदी सरकार ने उठाया इतना बड़ा कदम, अक्षय कुमार ने कहा- 'खुशी से आंखें भर गईं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने सैनिटरी पैड्स को जीएसटी के दायरे से बाहर कर दिया है। सरकार के इस फैसले पर अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने खुशी जाहिर की है। अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'यह खबर आंखों में खुशी के आंसू ले आई है। पीरियड्स के दौरान स्वच्छता की जरूरत को समझने और सैनिटरी पैड को टैक्स फ्री करने के लिए धन्यवाद, मुझे भरोसा है कि देश की करोड़ों महिलाएं चुप रहकर भी आपका शुक्रिया अदा कर रही हैं।'
One of those days when a news brings tears of joy as a cause close to ur heart gets fulfilled.Thank you, #GSTCouncil,for understanding the need for menstrual hygiene & exempting sanitary pads from tax. I'm sure crores of women in our country are silently sending gratitude ur way
वहीं ट्विंकल खन्ना ने इस खबर को ट्वीट करते हुए लिखा कि 'जब मैंने सैनिटरी पैड पर जीएसटी को लेकर सवाल उठाए थे तो कुछ लोग मेरे पीछे पड़ गए थे लेकिन सकारात्मक नतीजे देखकर खुशी हुई।'
When I raised questions about why there was GST on sanitary pads I had a large number of people barking at me-Glad to see positive results finally #PadManTalks https://t.co/zJqhxGhIx3
'पैडमैन' में अक्षय कुमार ने अरुणाचलम मुरुगनाथम का असल किरदार परदे पर निभाया था। इस खबर के बाद अरुणाचलम ने भी खुशी जाहिर की जिसे रीट्वीट करते हुए ट्विंकल खन्ना ने कहा कि 'आवाज उठाने से फर्क पड़ता है।'
Every voice makes a difference-it all adds up eventually #PadManTalks https://t.co/JwKZrsOoZw
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे मुख्य किरदार में थे। 'पैडमैन' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 74 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म के निर्देशक आर. बाल्की थे जबकि ट्विंकल खन्ना ने इसे प्रोड्यूस किया था।