फिल्म '
पद्मावत' की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा रविवार को कर दी गई। तारीख का ऐलान होते ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस
दीपिका पादुकोण पेरिस के लिए रवाना हो गईं। आखिर ऐसा क्या हुआ जो दीपिका 'पद्मावत' के प्रमोशन किए बिना ही पेरिस चली गईं। इस बात को लेकर फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया में चर्चाएं हो रही हैं।
आपको बता दें कि फिल्म 'पद्मावत' को लेकर बीते कुछ महीने से विवाद चल रहा था। इसके चलते फिल्म की रिलीज डेट को भी टालना पड़ा। अब सेंसर बोर्ड की ओर से फिल्म में कुछ कट लगाकर और नाम में संशोधन करके रविवार को अधिकारिक तौर पर फिल्म के रिलीज के तारीख की घोषणा कर दी गई है। ये फिल्म 25 जनवरी 2018 को रिलीज होगी।
वहीं फिल्म का प्रमोशन छोड़कर दीपिका के इस तरह अचानक से पेरिस जाने को लेकर मीडिया में चर्चा हो रही है। खबर है कि दीपिका को किसी जरूरी काम की वजह से अचानाक पेरिस जाना पड़ा है। वह इस सप्ताह ही अपना काम खत्म करके पेरिस से लौट भी सकती हैं और फिर फिल्म के प्रमोशन में जुटेंगी।
आपको बता दें कई कॉन्ट्रोवर्सीज झेलने वाली संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म को वर्ल्डवाइड तीन भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की खासियत यह है कि 'पद्मावत' पहली भारतीय फिल्म है जो दुनियाभर में आईमैक्स 3डी में रिलीज होगी।