अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज तांडव को लेकर बवाल मचा हुआ है। सीरीज पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है। इस बीच एक और वेब सीरीज मिर्जापुर विवादों में घिर गई है। पिछले साल रिलीज हुई मिर्जापुर 2 को लेकर अब मुकदमा दर्ज किया गया है।
2 of 5
मिर्जापुर 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चिलबिलिया भुइली निवासी अरविंद चतुर्वेदी ने निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सीरीज में मिर्जापुर को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इससे इस जगह की छवि खराब हुई है और धार्मिक, क्षेत्रीय व सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है।
3 of 5
मिर्जापुर 2
- फोटो : वेब सीरीज
मिर्जापुर के निर्माता रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और भौमिक गोंदालिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, अपने धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने के उद्देश्य से), 504 (जानबूझकर अपमान करने के इरादे से अपमानित करना शांति भंग), 505 (सार्वजनिक दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार) और आईटी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
4 of 5
मिर्जापुर का एक दृश्य
- फोटो : वेब सीरीज
निर्माताओं के खिलाफ मिर्जापुर कोतवाली (देहात) पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है। मिर्जापुर के एसपी अजय कुमार का कहना है कि शिकायतकर्ता अरविंद चतुर्वेदी का आरोप है कि सीरीज में गाली गलौज और अवैध संबंधों को दिखाया गया है। शिकायत के आधार पर निर्माताओं और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एफआईआर की गई। बता दें कि जब अक्तूबर में वेब सीरीज मिर्जापुर का दूसरा सीजन रिलीज हुआ था उस वक्त भी खूब विवाद हुआ था। सोशल मीडिया पर इसके बायकॉट की मांग भी उठी थी।
5 of 5
मिर्जापुर का एक दृश्य
- फोटो : वेब सीरीज
वेब सीरीज मिर्जापुर 2 में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी सहित अन्य कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। शो में पंकज त्रिपाठी के किरदार का नाम कालीन भैया है और उनके बेटे मुन्ना त्रिपाठी यानी दिव्येंदु शर्मा हैं। गुड्डू पंडित बने अली फजल त्रिपाठी परिवार से अपने परिवार के सदस्यों की मौत का बदला लेते दिखते हैं।