फिल्म संगीत के सितारों में कुछ नाम ऐसे भी हैं जिनको देश का बच्चा बच्चा जानता है जैसे कि कल्याणजी आनंदजी की जोड़ी के आनंदजी। ‘डॉन', ‘कुर्बानी' और ;मुकद्दर का सिकंदर' जैसी सुपरहिट फिल्मों का म्यूजिक बनाने वाले आनंदजी ने फिल्म संगीत में तमाम दूसरे रिकॉर्ड भी बनाए हैं। इनमें से एक है गायक, गायिकाओं का नामकरण करना। शायद आपको ये जानकर हैरानी हो लेकिन ये सच है कि हिंदी सिनेमा के कुछ बड़े कलाकारों का नामकरण आनंदजी ने ही किया है।
2 of 5
sunidhi chauhan
- फोटो : social media
रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ की शूटिंग पर पहुंचे आनंदजी ने बताया कि जब सुनिधि को उन्होने सुना तो उन्हें पहली बार में ही लग गया कि उनके पास एक अनोखी आवाज है और सुरों पर उनकी पकड़ शानदार है। तब उनका नाम निधि हुआ करता था। ऐसे में उन्होंने ही उनका नाम बदलने की सलाह दी। आनंदजी ने बताया कि उन्होंने कुमार सानू और साधना सरगम का भी नाम बदला है।
3 of 5
सायली, आनंदजी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नाम बदलने की कहानियों का ये किस्सा दरअसल शो की एक प्रतिभागी सायली की परफॉर्मेंस के बाद शुरू हुआ। शो में उनका गाना सुनकर आनंदजी ने उनकी प्रशंसा की और इंडियन आइडल के सेट पर ही उन्हें एक नया नाम भी दिया। सायली ने शूटिंग के दौरान "ये समां, समां है ये प्यार का', ‘छोटी सी उमर में लग गया रोग' और "लैला ओ लैला' जैसे गानों पर दमदार परफॉर्मेंस दी। सायली का नामकरण करते हुए आनंदजी ने उसे आशीर्वाद दिया और कहा कि यह नाम उनके भविष्य में ऊंचा मुकाम हासिल करने में मदद करेगा।
4 of 5
आनंदजी
- फोटो : सोशल मीडिया
आनंदजी की इस घोषणा के बाद पूरे सेट पर कुछ पल के लिए सन्नाटा छा गया और सब इस बात का इंतजार करने लगे कि देखें सायली को नया नाम क्या मिलता है। कुछ सेकेंड शांत रहने के बाद आनंदजी ने कहा, "सायली की आवाज अविश्वसनीय है और मुझे गर्व है कि वो इस शो का हिस्सा हैं। उनके ऊपर अपने पिता का अपार आशीर्वाद है और आज उनकी खूबसूरत आवाज सुनने के बाद मैं उन्हें सिर्फ सायली नहीं कहूंगा बल्कि उन्हें ‘सायली किशोर' नाम दूंगा और उन्हें अब जीवनभर इसी नए नाम से जाना जाएगा।'
5 of 5
प्रतिभागी सायली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस मौके पर सायली ने भी आनंदजी से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं। सायली ने बताया कि वह आनंदजी को बचपन से जानती हैं और उनके शो का हिस्सा भी रह चुकी हैं। अपने पिता के नाम से नामकरण किए जाने पर सायली काफी खुश नजर आईं।