इस साल की अपनी दो सुपर फ्लॉप फिल्मों कलंक और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की नाकामयाबी से उबर चुके निर्माता निर्देशक करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म की शूटिंग इसी साल गर्मियों में शुरू होने थी, लेकिन कलाकारों की तारीखें एक साथ न मिल पाने के चलते इसकी शूटिंग लगातार टलती रही। अब करण जौहर ने इस फिल्म की शूटिंग अगले साल वेलेंटाइन्स डे से शुरू करने का मन बनाया है।
2 of 5
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
जब से करण जौहर ने अपनी मल्टीस्टारर फिल्म तख्त का ऐलान किया है, तभी से इस फिल्म का इंतजार कर होता रहा है। रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विकी कौशल, जान्हवी कपूर, भूमि पेडनेकर और अनिल कूपर जैसे कलाकारों की इस फिल्म के लिए सबकी डेट्स एक साथ मिलनी ही बड़ी समस्या रही है।
3 of 5
बाजीराव मस्तानी का एक सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि जल्द ही करण अपनी स्टार कास्ट के लिए खास वर्कशॉप्स भी आयोजित करेंगे जो खास तौर पर कलाकारों के डिक्शन और बॉडी लैंग्वेज के लिए होगी। फिल्म की कहानी 17वीं सदी में गढ़ी गई है। यह कहानी शाहजहां के बेटों औरंगजेब और दाराशिकोह की है, जिनके बीच तख्त को पाने के लिए खतरनाक खेल हुआ। सभी कलाकारों को कहानी अनुसार शारीरिक रूप से भी बदलाव करने पड़ेंगे। जैस अनिल कपूर को अपना वजन बढ़ाना पड़ेगा और रणवीर सिंह व विकी कौशल को घटाना पड़ेगा।
4 of 5
anil kapoor
- फोटो : social media
फिल्म में शाहजहां का किरदार अनिल कपूर ही निभाएंगे, वहीं दाराशिकोह व औरंगजेब के किरदार विकी कौशल व रणवीर सिंह निभाएंगे। करीना कपूर फिल्म में रणवीर और विकी की बहन का किरदार निभाएंगी।
5 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : social media
हालांकि अभी तक जान्हवी कपूर और भूमि पेडनेकर के किरदारों को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। फिल्म की शूटिंग स्टार्ट टू फिनिश शेड्यूल में होगीं। 2016 में आई फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के बाद करण की बतौर निर्देशक ये अगली फिल्म होगी।