सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 11' अपने कंटेस्टेंट से ज्यादा विवादों की वजह से चर्चा में बना हुआ है। मीटू के आरोपों के बाद शो में अनु मलिक दोबारा जज बनकर लौटे हैं जिसके बाद से ही शो की आलोचना हो रही है।
2 of 5
anu malik
- फोटो : file photo
सिंगर सोना मोहपात्रा सोशल मीडिया पर लगातार अनु मलिक की वापसी पर निशाना साध रही हैं। यही नहीं सोना ने 'इंडियन आइडल' की तारीफ करने पर सचिन तेंदुलकर को भी नहीं बख्शा था। मामला बढ़ता देख अब सोनी एंटरटेनमेंट चैनल ने अपने कदम खींचे हैं। खबर है कि जल्द ही अनु मलिक को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
3 of 5
anu malik
- फोटो : social media
डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक, 'सूत्रों से जानकारी मिली कि अनु मलिक को अगले कुछ हफ्तों में बाहर किया जा सकता है। उन्होंने (चैनल) सोचा था कि मीटू का मामला खत्म हो गया है लेकिन जब अनु मलिक दोबारा शो में लौटे तो जमकर विरोध शुरू हो गया।' माना जा रहा है ऐसे में चैनल अनु मलिक की जगह किसी नए जज को ला सकता है।
अनु मलिक पर सोना महापात्रा के अलावा श्वेता पंडित ने भी आरोप लगाया था। यही नहीं 'इंडियन आइडल' शो की पूर्व प्रोड्यूसर डेनियस डिसूजा भी कई बार कह चुकी हैं कि शो के क्रू मेंबर्स अनु मलिक के बर्ताव को लेकर शिकायत कर चुके हैं।
5 of 5
सोना मोहपात्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में जब सचिन तेंदुलकर ने 'इंडियन आइडल' के कंटेस्टेंट की तारीफ की तो सोना ने लिखा- 'प्रिय सचिन, क्या आप कई महिलाओं, कुछ नाबालिगों की कहानियां मीटू के बारे में जानते हैं जो पिछले साल 'इंडियन आइडल' शो में जज अनु मलिक को लेकर सार्वजनिक रूप से सामने आई थीं, जिसमें उनकी अपनी पूर्व प्रोड्यूसर भी शामिल थीं। क्या उनकी बात किसी को छूती नहीं है?'