श्रीदेवी की मौत बॉलीवुड में ऐसी जगह खाली कर गई है जिसकी भरपाई कर पाना बेहद मुश्किल है। श्रीदेवी बोनी कपूर की न केवल पत्नी बल्कि अच्छी दोस्त भी थीं। इस बात का जिक्र बोनी ने श्रीदेवी ने निधन के बाद जारी बयान में किया था। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि अंबानी खानदान की बहू ने बोनी कपूर को श्रीदेवी की याद में एक ऐसा तोहफा दिया जिसे देखने के बाद बोनी कपूर फूट फूट कर रोने लगे।
श्रीदेवी के निधन को 13 दिन बीत चुके हैं लेकिन उनके जाने की तकलीफ को कई सारे सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर जाहिर किया। फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और टीना अंबानी कपूर खानदान के करीबी दोस्त हैं। श्रीदेवी के जाने के दर्द को मनीष ने शब्दों में पिरोकर सोशल मीडिया पर साझा भी किया था।
हाल ही में Bollywoodlife ने श्रीदेवी से जुड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक टीना अंबानी ने श्रीदेवी की याद में बोनी कपूर को तोहफा दिया। इस तोहफे को देखने के बाद वह अपने आप पर काबू नहीं कर पाए और फूट फूट कर रोने लगे। सूत्रों की मानें तो टीना अंबानी ने बोनी कपूर को एक सिल्वर कलर का पिक्चर फ्रेम दिया है। इस फ्रेम में श्रीदेवी की कई सारी फोटो हैं जिसे टीना के 61वें बर्थडे पार्टी में खींचा गया था।
इस फ्रेम को देखने के बाद बोनी अपने आंसुओं को बिल्कुल रोक न सके। इसके साथ ही उन्होंने टीना को शुक्रिया भी कहा। आपको बता दें, मौत के महज 13 दिन पहले ही श्रीदेवी ने मुंबई में टीना अंबानी की बर्थडे फंक्शन में गई थीं। टीना और श्रीदेवी करीबी दोस्त थे। इन दोनों ने एक साथ साल 1986 में आई फिल्म 'भगवान दादा' में काम किया था।