पिछले कुछ दिनों से केआरके यानी कमाल राशिद खान अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, कमाल राशिद खान पर सलमान खान की तरफ से मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस पर केआरके का कहना था कि उन्होंने सलमान की फिल्म 'राधे' की खराब समीक्षा की इसलिए ऐसा हुआ है। सलमान खान के समर्थन में उतरें सिंगर मीका सिंह पर भी केआरके ने हमला बोल दिया और उन्हें नाक से गाने वाला सिंगर कह डाला। मामला यही शांत नहीं हुआ मीका सिंह और केआरके के बीच अच्छी-खासी बहस हो गई।
क्या है मामला
केआरके ने ट्वीट में बिना सलमान खान का नाम लिए कहा था कि उन्होंने बहुत से लोगों का करियर बर्बाद किया है। केआरके ने लिखा, 'जिसने भी उसके खिलाफ बोला है उसने उस व्यक्ति का करियर बर्बाद कर दिया, मैं इसका करियर चौपट करके इसको सड़क पर लाऊंगा।' ये ट्वीट का सिलसिला यही नहीं थमा केआरके ने आगे भी भाईजान को लेकर कई ट्वीट किए।
2 of 5
सलमान खान, केआरके
- फोटो : Instagram
केआरके ने आगे लिखा कि, 'अब मुझे बॉलीवुड से बहुत से कॉल आ रहे हैं। बहुत से लोग ट्वीट कर सजेशन मांग रहे हैं। बहुत से लोगों ने मुझसे ये भी कहा कि भाई बचके रहना ये तुमको मरवा देगा। आप सभी की चिंता के लिए धन्यवाद, लेकिन मैं फिर भी इससे नहीं डरता। मैं सच के लिए लड़ता रहूंगा।' इसके बाद सलमान खान की ओर से केआरके पर मानहानि का मुकदमा भी कर दिया गया। सलमान खान को काफी कुछ बोलने के बाद केआरके ने 27 मई को एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'कल मैं एक लुक्खे सिंगर का भी रिव्यू करूंगा, जो नाक से गाना गाता है।'
3 of 5
मीका सिंह
- फोटो : Instagram
केआरके के इस ट्वीट पर मीका सिंह ने भी करारा जवाब दिया। सिंगर ने लिखा, 'हाहाहाहा बेटा तुम कौन हो? ये तुम्हारे पापाजी हैं। हम नाक से गाकर नाक में दम करते हैं। लव यू माई बेबी।' अन्य एक ट्वीट में सिंगर ने लिखा, 'ये सिर्फ बॉलीवुड के मशहूर और सॉफ्ट लोगों के साथ पंगे लेता है। पर बाप से नहीं लेगा। प्लीज मेरे बेटे को बोलो मुझे अनब्लॉक करे प्लीज, मैं करण जौहर या अनुराग कश्यप नहीं हूं। मैं इसका पापा हूं।'
4 of 5
कमाल राशिद खान
- फोटो : Youtube- Kamaal R Khan - KRK
इसके बाद भी ये ट्विटर वॉर यही नहीं थमी। केआरके ने फिर से एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'अब एक चिरकुट सिंगर इस मामले में कूद कर पब्लिसिटी चाहता है। लेकिन मैं उसे वो दूंगा नहीं। कूद बेटा, जितना कूदना है। तुझे तो भाव बिलकुल नहीं दूंगा, क्योंकि तेरी औकात ही नहीं है।' हालांकि, इस ट्वीट में केआरके ने किसी का भी नाम नहीं लिया।
5 of 5
मीका सिंह
- फोटो : instagram
मीका सिंह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में मीका सिंह कहते हैं, 'केआरके पर केस कर सलमान भाई ने बहुत अच्छा किया है। मैं सलमान भाई से नाराज हूं कि उन्होंने इतनी देर से ये फैसला लिया। आप फिल्म के बारे में जरूर बोलो लेकिन पर्सनल अटैक मत करो, ये बिल्कुल मेरा पड़ोसी है, जहां पर मेरा स्टूडियो है। अगर मेरे बारे में कुछ भी गलत बोलेगा तो केस वेस तो नहीं होगा सीधा झापड़ होगा।'